आगामी 26 जुलाई से होने वाले भाजयुमो के कार्यक्रम की जानकारी देते प्रदेश मंत्री।
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर युवाओं की बैठक को संबोधित करते कहा कि भाजपा द्वारा यूथ फाॅरम कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसकी शुरूआत 26 जुलाई को फिरोजाबाद से की जायेगी। इसमें युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से कैसे जोड़ा जाये इस पर रणनीति तैयार की गयी है। जब तक युवा भारतीय जनता पार्टी से कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार नहीं करेगा तब तक पार्टी मजबूत कैसे हो पायेगी? 2017 के चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है और यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा। मथुरा जनपद में भी इस कार्यक्रम की तिथि के बारे में युवा जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम तय किये जाने हैं। उसी के अनुरूप यह कार्य चलेगा। इस अवसर पर भूपेन्द्र चैधरी, सत्यपाल, पवन हिंडोल, श्याम सिंघल, दीवान सिंह, अंकित निषाद, सोनू ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, मुकुल अग्रवाल आदि मौजूद थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
यहां प्रकृति प्रतिदिन बूंद-बूंद करती है भगवान शिव का अभिषेक...