गेलसेनर्किचेन (जर्मनी)। विश्व विजेता जर्मनी ने यूरो कप 2016 से ठीक पहले खेले गए अभ्यास मैच में हंगरी को 2-0 से हरा दिया। जर्मन टीम के लिए इस मुकाबले में एडम लांग और थॉमस मुलर ने गोल किए। यह यूरो कप से पहले जर्मनी का अंतिम अभ्यास मैच था। यूरो कप (यूरोपीयन चैंपियनशिप) का आयोजन 10 जून से 10 जुलाई के बीच फ्रांस में होगा।
उसे ग्रुप-सी के अपने पहले मैच में 12 जून को यूक्रेन से भिडऩा है। हंगरी को ग्रुप एफ में रखा गया है और उसे 14 जून को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रिया से भिडऩा है। जर्मनी ने पिछले सप्ताह आगसबर्ग में स्लोवाकिया को एक अन्य दोस्ताना मैच में 3-1 से मात दी थी।
जर्मनी के कोच जोआकिम लोउ ने कहा कि हमें अभी कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है। टीम में उतनी ताजगी नहीं थी। अगले सप्ताह स्थिति अलग होगी। जर्मनी के मिडफिल्डर मारियो गोत्जे ने जीत के साथ अपना 24 वां जन्म दिन मनाया। जर्मन टीम अब मंगलवार को एवियन लेस बैंस के लिए रवाना हो जाएगी।
स्वीडन ने वेल्स को 3-0 से हरायास्टॉकहोम में खेले गए एक अन्य मैत्री मुकाबले में मेजबान स्वीडन ने वेल्स को 3-0 से हराया। स्वीडन की ओर से एमिल फोर्सबर्ग, माइकल लस्टिग व जॉन गुईडेटी ने गोल दागे। स्टार खिलाड़ी ज्लाटन इब्राहोमिविक ने भी जोरदार खेल दिखाया। पिछले सात मुकाबलों में स्वीडन की यह पहली जीत है।
इससे पहले स्वीडन ने अक्टूबर में फाइनल क्वालीफाइंग मुकाबले में अंडोरा को 2-0 से हराया था। स्वीडन को यूरो कप में ग्रुप बी के अपने पहले मैच में स्लोवाकिया से टक्कर लेनी है। दूसरी ओर वेल्स ने वर्ष 1958 के फीफा विश्व कप के बाद पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
18 पेनल्टी किक के बाद इटली से जीता जर्मनी
यूरो कप : वेल्स ने सेमीफाइनल में पहुंच रचा इतिहास
भुवनेश्वर,कोयंबटूर,कोच्चि को स्मार्ट सिटी बनाने में मदद करेगा जर्मनी