ये है रियो ओलंपिक की सबसे युवा एथलीट

ये है रियो ओलंपिक की सबसे युवा एथलीटरियो डी जेनेरियो । ब्राजी के रियो डी जेनेरियो में 5 अगस्त से ओलंपिक खेलों का आगाज होने जा रहा है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ओलंपिक की सबसे युवा एथलीट कौन है। इस बार ओलंपिक की सबसे युवा एथलीट नेपाल की रहने वाली गौरिका सिंह है, जिसकी उम्र मात्र 13 साल है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेपाल में जन्मी गौरिका केवल दो साल की उम्र में ही लंदन चली गई थीं। वह पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप में बचने वाले लोगों में से एक हैं। गौरिका रविवार को ओलिंपिक खेलों में पहली बार कदम रखेंगी। वह तैराकी में 100 मीटर की बैकस्ट्रोक प्रीलिमिनरी स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। ऐथलीट ने हाल ही में हर्थफोर्डशिरे में अपने स्कूल से जिला स्तर की स्थानीय चैंपियनशिप पूरी की। अप्रैल 2015 में गौरिका राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपनी मां गरिमा और छोटे भाई सौरीन के साथ नेपाल आई थीं और इसी दौरान देश में विनाशकारी भूकंप आ गई। गौरिका ने कहा, वह काफी डरावना था। हम काठमांडू में एक इमारत की पांचवी मंजिल पर थे और भूकंप के समय भाग भी नहीं सकते थे। इसलिए हम 10 मिनट के लिए कमरे के बीच रखे एक टेबल के नीचे बैठ गए। एथलीट ने कहा कि वह नई इमारत थी, इसलिए अन्य इमारतों की तरह वह गिरी नहीं। गौरिका ने नेपाल चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में 11 वर्ष की उम्र से ही हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने सात राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। उन्हें आशा थी कि एक दिन वह ओलंपिक में जरूर कदम रखेंगी। उन्होंने कहा, मैं जाना चाहती थी, लेकिन इस बारे में आश्वस्त नहीं थी, क्योंकि मैं काफी कम उम्र की थी। जब मुझे एक माह पहले इस बारे में पता चला कि मैं ओलंपिक खेलों में हिस्सा लूंगी, तो काफी हैरान थी। गौरिका के पिता पारस का मानना है कि उनकी बेटी सफलता की हकदार है, क्योंकि वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह सुबह चार बजे उठकर अभ्यास करती हैं।  

       

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबसे बड़ा सवाल..., कौन कर रहा है आगरा का सत्यानाश…?

  1. हमारे युवा वर्ग को मिले सत्मार्ग और सद्बुद्धि...!

  1. आम बजट को सबसे आसान भाषा में यहां समझें...




Mediabharti