नई दिल्ली । गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यसभा में सार्क कॉनफ्रेंस के बारे में जानकारी दते हुए कहा कि उन्होंनें आतंकवाद को लेकर पाक को कडा संदेश दिया है। गौरतलब है कि गुरुवार को राजनाथ सिंह एक दिन के सार्क गृह मंत्री सम्मेलन में हिस्सा लेने इस्लामाबाद गए थे। राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में अपने पाकिस्तानी दौरे के बारे में बयान दिया। राज्यसभा में राजनाथ ने बताया कि उन्होंने सार्क कॉनफ्रेंस में आतंकवाद का मुद््दा उठाते हुए कहा कि आतंकवाद अच्छा या बुरा नहीं होता। साथ ही राजनाथ ने कहा कि आतंकवादियों पर दुनिया के लगाए बैन का सम्मान हो। राजनाथ ने राज्यसभा में बताया कि उन्होंने पाकिस्तान को यह भी स्पष्ट कर दिया कि आतंकवादियों को शहीद न बनाया जाए और सभी सदस्य देशों से आतंकवाद का समर्थन करने वाले देश के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात भी कही।
कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद ने राजनाथ के बयान का स्वागत किया और पाकिस्तान के रवैये की निंदा की। मायावती ने भी पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पाकिस्तान नम्रता से नहीं सुनता। ज्ञातव्य है कि इस्लमाबाद में आयोजित सार्क सम्मेलन में राजनाथ ने पाक को आतंकवाद पर खरी खोटी सुनाई थी। पाकिस्तान ने मीडिया को राजनाथ के भाषण से भी दूर रखा था और राजनाथ के प्रति पाक का रूखा रवैया था। राजनाथ को लंच पर आमंत्रित कर मेजबान खुद ही गायब हो गए। राजनाथ ने इसके बाद होटल में लंच लिया और भारत लौट आए। यहां तक की राजनाथ के भाषण के दौरान किसी भी मीडियाकर्मी को इसे कवर करने की इजाजत नहीं दी गई। वहीं पाक के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान ने भारत का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा है कि कश्मीर में विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए जरूरत से ज्यादा फोर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मासूम बच्चों और बेगुनाह नागरिकों को टॉर्चर करना भी आतंकवाद है। निसार अली ने यह भी कहा कि मुद्दों को बातचीत से हल किया जाना चाहिए। निसार ली ने कहा कि पाकिस्तान ने भी पठानकोट, काबुल, मुंबई और ढाका की तरह आतंकवाद की वजह से कई मासूम जिंदगिया खोई है लेकिन आरोप प्रत्यरोप से कोई फायदा नहीं है। गौरतलब है कि पहले तो पठानकोठ हमला और उसके बाद आतंकी बुरहान वानी की एनकाउंटर में मौत के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और भी ज्यादा खटास आ गई है। पाक आतंकी बुरहान का सपोर्ट कर रहा है और उसे शहीद साबित करना चाहता है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
क्या छोटी नदियों और धाराओं को यूं ही मरने दिया जाएगा...!
‘हम दो, हमारे दो’ के नारे ने दिया एक खामोश क्रांति को अंजाम
बाजारों से स्मारकों तक स्वच्छता को दिया जा रहा है बढ़ावा