राष्ट्रीय लोकदल नेता ने युवाओं को सदस्यता पत्र बांटे

राष्ट्रीय लोकदल नेता ने युवाओं को सदस्यता पत्र बांटे मथुरा। गोवर्धन के गांव खूँटेल पट्टी के गाँव सोंन में ‘हर बूथ पाँच यूथ’ के अंतर्गत राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े युवाओं को सदस्यता पत्र सोंपे गए। इसके बाद पंचायत घर पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चू सिंह, बलबीर सिंह, रामपति, चुरामन, बहादुर वकील, हरवीर संत व भोला भैया ने रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह, उदयवीर मास्टर व कुशाग्रराज सिंह का स्वाफा बाँध स्वागत किया। राष्ट्रीय लोकदल नेता कुँवर नरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा की चुनाव की जीत की तैयारी पहले दिन से करनी पड़ती है, इसीलिए हम लोग ‘हर बूथ पाँच यूथ’ का अभियान गोवर्धन विधानसभा के प्रत्येक गाँव में चला रहे हैं। अभी तक जिसमें 2000 से ज्यादा युवा पार्टी में जुड़ चुके है और निश्चित ही समस्थ जनपद की विधानसभाओं  मे गोवर्धन विधानसभा की जीत सबसे बड़ी हमारी होगी। कुछ लोग टिकट को लेकर जनता में भ्रम फैलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर बलवीर प्रधान, भोला भैया, बच्चू सिंह, हरवीर संत ने एक स्वर से अपने कुँवर नरेंद्र सिंह के साथ कदम से कदम मिला कर साथ रहने का संकल्प लिया। सभा का संचालन उदयवीर मास्टर मागोर्रा ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. समावेशिता, विश्वसनीयता और राष्ट्रीय एकता के लिए प्रतिबद्ध है रेडियो

  1. राष्ट्रीय हितों के लिए गंभीर ख़तरा है विभाजनकारी राजनीति

  1. अंबानी की दावत उड़ाकर नेता अब कैसे करेंगे 'बकलोली'…!




Mediabharti