राहुल गांधी की किसान यात्रा 23 सितंबर को पहुंचेगी राजधानी

राहुल गांधी की किसान यात्रा 23 सितंबर को पहुंचेगी राजधानीलखनऊ । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा 23 सितम्बर को लखनऊ पहुंचेगी। राजधानी में उनका रोड शो परिवर्तन चौक से शुरू होगा। जहां सबसे पहले वह महर्षि वाल्मीकि व नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। लखनऊ में किसान यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो परिवर्तन चौक से सफेद बारादरी होते हुए, कैसरबाग चौराहा होते हुए, अमीनाबाद, झण्डेवाला पार्क पहुंचेगा, जहां वह स्वामी विवेकानन्द व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलाब लोधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से अमीनाबाद से मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, अकबरी गेट, चरक चौराहा, चौक चौराहा, लोहिया पार्क व नींबू पार्क होते हुए रूमी गेट बड़ा इमामबाड़ा पहुंचेंगे। यहीं रोड शो का समापन होगा।              

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login