अभिनेत्री मेघना नायडू टीवी सीरियल ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ में हनान के रूप में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि इसमें उनकी भूमिका दिग्गज अभिनेत्री रेखा के ‘उमराव जान’ से प्रेरित है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इसकी कहानी और महत्वपूर्ण भूमिका के कारण मैंने इस धारावाहिक को चुना। यह टीवी पर दिखने वाले बाकी धारावाहिकों से बिल्कुल अलग है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जब हनान की भूमिका सुनाई गई, उसी क्षण मैं इसके लिए तैयार हो गई। इस धारावाहिक में हनान का लुक और व्यवहार रेखा की ‘उमराव जान’ से प्रेरित है। मैं हनान के भूमिका के लिए बेहद उत्साहित हूं।’’ मेघना ने कहा, ‘‘पहली बार मैं इस तरह की भूमिका निभा रही हूं, जो साधारण और महत्वपूर्ण किरदार है।’’ हनान एक कामुक और मिलनसार महिला है। वह किसी का बुरा नहीं चाहती, लेकिन लोग उससे नाराज हो जाते हैं। धारावाहिक में उनका किरदार अगले सप्ताह से प्रदर्शित होगा, जिसमें उन्हें परवेज (शावर अली) से प्यार हो जाता है। जो मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री जीनत (उर्वशी शर्मा) के रिश्ते के लिए वह खतरा बन जाती हैं।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
रेखा के इस अंदाज को नहीं देखा तो क्या देखा
आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट
अब अजय भी ब्लाइंड के किरदार में !