अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुके अजय देवगन इंडस्ट्री में नए नए तरह के रोल के लिए जाने जाते हैं। अक्षय ने कॉमेडी से लेकर एक्शन तक, इमोशनल से लेकर रोमांस तक, सभी तरह की फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। इसी कड़ी में एक और फिल्म है जो उनके करियर में चार चांद लगा सकती है।
दरअसल अजय और प्रियदर्शन जल्द ही एक साथ एक प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं। इस फिल्म की सबसे अहम खासियत अजय का किरदार रहेगा। इसमें अजय एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे। यह नेत्रहीन इंसान एक लिफ्ट मैन का काम करता है।
जानकारी के मुताबिक यह फिल्म मलायलम फिल्म ओप्पम की रीमेक होगी। इस फिल्म में यह किरदार मोहन लाल ने निभाया था। इससे पहले भी अजय मोहनलाल अभिनीत फिल्म की रीमेक पर काम कर चुके हैं, यह फिल्म दृश्यम थी, जो दर्शकों को पसंद भी आई थी. इस नए प्रोजेक्ट के लिए प्रियदर्शन व अजय देवगन केबीच बातचीत चल रही है। इससे पहले भी दोनों फिल्मों में काम कर चुके हैं। इससे पहले आक्रोश और तेज में दोनों एक साथ काम कर चुके हैं।
बताया जा रहा हैकि अजय निर्देशक की पहली पसंद नहीं है, निर्देशक इस फिल्म में नेत्रहीन युवक के किरदार के लिए अक्षय कुमार को लेना चाहतेथे, लेकिन डेट्स की परेशानी के चलते वे अक्षय को साइन नहीं कर पाए। एक बात यह भी है कि नेत्रहीन युवक पर बनी एक फिल्म आने को तैयार है। ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म काबिल में रितिक एक नेत्रहीन का किरदार निभा रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अक्षय निभाना चाहते हैं दारासिंह का किरदार!
फरहान निभाएंगे दाउद इब्राहिम का किरदार
पिता के किरदार में दिखेंगे सन्नी देओल