लोकतंत्र को बचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका: मनोज पाण्डे

मथुरा में पत्रकारिता दिवस पर हुआ अनूठा आयोजन

पेड न्यूज को गैर कानूनी घोषित करने की मांग

मथुरा। हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर आज यहां प्रजातांत्रिक व्यवस्था के चारों स्तंभों ने मिलकर इस बात का संदेश देने की कोशिश की कि देश के विकास एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ करने के लिए चारों को मिलजुल कर काम करना चाहिए। होटल ब्रजवासी रायल में आयोजित कार्यक्रम में  बोलते हुए जहां उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने मे पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने कहा कि देश को आजाद कराने एवं आजाद देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पत्रकारों ने समय-समय पर कुर्बानी दी है। उन्होने उम्मीद जताई कि पत्रकारों के संगठन इस पावन दिवस पर संगठन की कमियों की ओर भी ध्यान देंगे तथा सकारात्मक पत्रकारिता को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में मीडिया का महत्व बढ़ा है और 125 करोड़ जनता का विश्वास उसके प्रति बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस महत्व व विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए मीडिया की जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने तथा उसको मजबूती प्रदान करने के लिए मीडिया की अहम भूमिका होती है कि वह सही खबरों को ही छापें। उन्होंने कहा कि हकीकत से हटकर छपी खबर से विश्वसनीयता घटती है। मंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे मजबूत संविधान भारत का है। भारत का अपना एक पुराना इतिहास व मयादज़ है जिसको संजोकर रखने की जिम्मेदारी पत्रकारों व हम सबकी है। उन्होंने इस अवसर जापान की स्वस्थ पत्रकारिता का उदाहरण भी पेश किया।  इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एसएस कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पत्रकार देश के महत्वपूर्ण चौथे स्तंभ हैं लेकिन इन्हें भी मर्यादा एवं सिद्धांत के साथ रहना चाहिए।

गीता आश्रम वृंदावन के अधिष्ठाता डा. अवशेषानन्द महाराज ने कहा कि शासन की ओर से पत्रकारों को जो सुविधाएं दी जानी चाहिए वह नही दी जा रही है जबकि देश की छवि को बनाने मे पत्रकार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। उन्होने पत्रकारों पर बढते हुए हमलों की निंदा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 राकेश सिंह ने कहा कि यदि नेता,  वकील, पत्रकार और पुलिस मिलकर चलें तो समाज में इसका अच्छा संदेश जाएगा और लोकतंत्र भी मजबूत होगा। उनका कहना था कि पत्रकारिता करना कोई आसान काम नही है तथा जिस प्रकार विपरीत परिस्थिति में भी अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं अभिनन्दनीय है।उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री श्यामसुन्दर शर्मा,विधायक राजकुमार रावत,पूर्व सांसद एवं भाजापा जिलाध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह,नगर पालिका मथुरा की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता आदि ने जहां पत्रकारिता जैसे पवित्र संगठन में आई कमियों पर खुलकर चर्चा की और कहा कि एक ओर पत्रकार की कलम और उसकी लेखनी को जनता गीता के श्लोक की तरह सच्चा मानते हुए महत्व देती है वहींं दूसरी ओर कुछ पत्रकारों द्वारा स्वस्थ पत्रकारिता के धर्म का पालन नही किया जाता। इस अवसर पर पेड न्यूज की चर्चा की गई जिसे समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया  गया। एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी ने कहा कि आजादी से पूर्व पत्रकारिता जहां मिशन थी वहीं आज यह व्यवसाय बनकर रह गई है। उनका कहना था कि आज धंधा करनेवाले लोग पत्रकारिता में घुसपैठ कर रहे हैं इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने पेड न्यूज को गैर कानूनी घोषित  करते हुए पत्रकार सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने गलत काम करनेवाले पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया। उ0प्र0 पत्रकारर मान्यता समिति के अध्यक्ष एवं आईएफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि आज मीडिया पर सेठो एवं पैसेवालों का प्रभुत्व हो गया है तथा वे इसे व्यवसाय बना बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जहां पत्रकारिता में कुछ कमियां आई हैं वहीं समाज के हर वर्ग विशेषकर नेताओं ने गिरावट की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं। उन्होंने उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु द्वारा हर साल इस अवसर पर शानदार संगोष्ठी रखने के लिए उन्हें साधुवाद दिया। बिहार के सीवान जनपद केपत्रकार  राजदेव रंजन की हत्या के बाद वहां की सरकार की इस मामले में बरती गई उदासीनता की उन्होंने आलोचना की।

 प्रदेश के केबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित करते उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, सपा महानगराध्यक्ष डा.अशोक अग्रवाल, महेन्द्र चौधरी, विवेक प्रिय आर्य, आकाश चतुर्वेदी बैंकर व अन्य। उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री व विधायक श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक राजकुमार रावत, पूर्व विधायक नबाव सिंह, पूर्व हुकम चन्द्र तिवारी, पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ.तेजवीर सिंह, एडीएम रविन्द्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसपी देहात अरूण कुमार सिंह, एसपी ट्रेफिक आशुतोष द्विवेदी, बार के अध्यक्ष इन्द्रकुमार वशिष्ठ, सचिव राजेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता राधारमन उपाध्याय, पूर्व सचिव संतोष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एसओ गोविंद नगर इन्द्रेश भदौरिया, एलआईयू इंस्पेक्टर एमएल गौड, स्वाट टीम प्रभारी सीबी सिंह राठौर, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, समाजसेवी पवन चतुर्वेदी, सुरेश बंसल, राजीव ब्रजवासी, सपा नगराध्यक्ष डा.अशोक अग्रवाल, कांग्रेस शहराध्यक्ष आबिद हुसैन, बसपा नेता संघरतन सेठी, योगेश कुमार द्विवेदी, अतुल सिसौदिया, महेन्द्र चौधरी, गिर्राज प्रसाद गोला, भाजपा नेता डा.देवेन्द्र शर्मा, एसके शर्मा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, आप नेता अनुज गर्ग, अजय शर्मा एड., बाबा जयकृष्ण दास, मान मंदिर के सुनील सिंह, रालोद नेता भगत सिंह जादौन, रविन्द्र नरवार, पूरन कौशिक, संजय गोविल, मनोज फौजदार, राजवीर सिंह, सार्थक चतुर्वेदी, डा.कपिल प्रताप सिंह, अधिवक्ता श्रीमती ऊषा सोलंकी, बार उपाध्यक्ष मदनगोपाल सिंह, संयुक्त सचिव सुधीर रावत, कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह, पूर्व सचिव राघवेन्द्र सिंह, पूर्व सचिव प्रदीप शर्मा, पूर्व सचिव सहाब सिंह देशवार, महेश शर्मा, अजय शर्मा, ओमवीर सारश्वत, ब्रजेश शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, हिमांशु त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, नितिन गौतम, अनूप शर्मा, राजकुमार गौतम, ठा.प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, मोहनश्याम शर्मा, मुकुल गौतम, उपेन्द्र त्रिपाठी, महेश वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, आसिफ अली, दिनेश शर्मा, श्रवण शर्मा, परवेज अहमद, विनोद शर्मा, मोहनश्याम रावत, मधुसूदन शर्मा, भोलेश्वर उपमन्यु, गिरधारीलाल श्रोत्रिय, हेमंत शर्मा, गोविंद भारद्वाज, नागेन्द्र राठौर, रहीश कुरैशी, वकील खान, सुशील गोस्वामी, उमर कुरैशी, विवेक प्रिय आर्य, आकाश चतुर्वेदी बैंकर, विवेक गर्गाचार्य, रामगोपाल चौधरी, सोमेन्द्र भारद्वाज,  ऋषि भारद्वाज, सौरभ गौतम, मुकेश कुशवाह, निरंजन सिंह धुरंधर, अरूण चतुर्वेदी, आरती शर्मा, सीमा शर्मा, शिखा चतुर्वेदी, गजेन्द्र चौधरी, फैजल कुरैशी, खलिल अहमद, निरंजन सिंह धुरंधर, अनिल अग्रवाल, कासिम खान, गिरीश कुमार आदि उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. ‘वन’ धन से ‘फैशन’ तक, जनजातीय भारत का अतुल उन्नयन

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन




Mediabharti