वाहन चैकिंग के दौरान पकड़े छह शातिर बदमाश

वाहन चैकिंग के दौरान पकड़े छह शातिर बदमाश हाइवे पुलिस को मिली सफलता 

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान भरतपुर चैराहे से लिफाफा गैंग के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान एसएसपी बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त लोग राहगीरों को सवारी के रूप में बैठाकर लिफाफे में अपना रूपया रखवाकर खाली कागजों का लिफाफा दे देते थे। साथ ही मौका मिलने पर लूटपाट भी कर लेते थे। पकड़े गये लोगों में हरेन्द्र पुत्र लालाराम निवासी नगला देह थाना मांट, राहुल पुत्र भजन लाल निवासी बहादुरपुर थाना तिगांव जिला फरीदाबाद हरियाणा मुकेश पुत्र मवासीराम निवासी अमीरपुर थाना बलदेव मथुरा, निरंजन पुत्र मवीसिंह निवासी मारब थाना टप्पल अलीगढ़, अमीचंन पुत्र होरीलाल निवासी मारव थाना टप्पल अलीगढ़, बालकिशन पुत्र राजेन्द्र निवासी देह मांट मथुरा है। एक स्कारपियो कार नम्बर यूपी 85 के 7847 के अलावा एक तमंचा 12 बोर दो कारतूस 3 तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 4 जिन्दा कारतूस के अलावा 4 किलो 800 ग्राम नशीला पाउडर पकड़ा है। पकड़े गये लोगों पर अन्य मुकदमे भी पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष सुबोध यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक, प्रवीन कुमार मिश्रा, सौरव शर्मा का सहयोग रहा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सुनें : बिहार में मुस्लिम-यादव गठजोड़ का है यह हाल...

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. इसलिए याद रखे जाएंगे अनंत कुमार




Mediabharti