नवनियुक्त युवा पश्चिमी उप्र अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
मथुरा। युवा राष्ट्रीय लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविन्द्र नरवार ने आज एक स्थानीय होटल में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र नरवार ने कहा कि पूरे पश्चिमी उत्तरप्रदेश में युवाओं का मजबूत संगठन खड़ा किया जाएगा। हरि प्रदूश आंदोलन को गति दी जाएगी। प्रदेश के हर जनपद के महाविद्यालयों में छात्रों को रालोद की नीतियों से अवगत कराकर दल से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कर्मठशील, निष्ठावान, संघर्षशील युवाओं को प्रदेश की राजनीति में आगे लाया जाएगा। केन्द्र और राज्य सरकार किसान विरोधी सरकारे है। इन सरकारों ने भी युवाओं को गुमराह व कमजोर करने का कार्य किया है। सरकार ने युवाओं को जुमले ही दिए है। आज युवा बेरोजगार भटक रहा है, युवाओं के हक के लिए मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। किसान, गरीब, मजदूर की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगे और उनके हक के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन किए जाएंगे। हरित प्रदेश के लिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा। आज हमारा दुर्भाग्य है कि व्यापारी को मूल्य तय करने का हक के लिए सड़कों पर उतर कर आंदोलन किए जाएंगे। हरित प्रदेश के लिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा। आज हमारा दुर्भाग्य है कि व्यापारी को मूल्य तय करने का हक है लेकिन किसानों को नहीं संकल्प लेते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। हर बूथ पर दस यूथ का लक्ष्य रखा जाएगा। 2017 के विधान सभा चुनाव में प.उ.प्र. में अहम भूमिका निभायेगा युवा रालोद।
पत्रकारवार्ता में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रालोद जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार, विधायक पूरन प्रकाश, पवन चतुर्वेदी, दीपक चौधरी, भगत सिंह जादौन, राजपाल भरंगर, बबलू चौधरी, डा. योगेन्द्र सिंह पचैरा, रवि बाबा, डा. युनूस कुरैशी,तौफीक आढ़ती, बाबूलाल प्रधान, संजू चौधरी, मीना चौधरी, तरूण नरवार, मंगल नरवार, अरविन्द्र पचेरा आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
बाबा बटेश्वर नाथ धाम से जुड़ी हैं सैकड़ों कहानियां