विधायक ने केन्द्रीय मंत्री को लिखा पत्र

एनएच-2 को 6 लेनिंग कराने की बात 

मथुरा। मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के दोनो ओर 6 लेनिंग के साथ गोकुल रेस्टोरेन्ट से रिफाइनरी नगर तक नाला निर्माण हेतु विधायक प्रदीप माथुर द्वारा नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को 6 लेन का कार्य किया जा रहा है। इसके दोनो ओर जो नालें का निर्माण किया जा रहा है, वह केवल राजमार्ग के पानी की निकासी के लिये है। राजमार्ग के दोनो ओर बनी हुई काॅलौनी के पानी की निकासी का कोई साधन नही है। गोकुल रेस्टोरेन्ट से रिफाइनरी नगर के मध्य दोनो ओर कोटा, छरौरा, बाकलपुर, मथुरा बांगर, मंडी समिति, जयगुरुदेव, महौली, ए.टी.वी, बिर्जापुर, नबादा, औरंगाबाद, तंतूरा, सराय आजमपुर, रिफाइनरी टाउनशिप, के आसपास स्थित सैकड़ो काॅलोनियों के जल निकास और दूसरी ओर मथुरा शहर की काॅलौनियों के जल निकास हेतु पत्र लिखा। जिनके पानी की निकासी के लिये राजमार्ग 6 लेन का हो जाने के बाद कोई व्यवस्था नही है। नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर ने नितिन गडकरी, सड़क परिवहन मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली को पत्र लिखा कि इन काॅलौनी की पानी की निकासी के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के दोनो ओर गोकुल रेस्टोरेन्ट से रिफाइनरी नगर तक नाला निर्माण कराये जाने के आदेश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दिये जाने का कष्ट करें ताकि पानी की निकासी की व्यवस्था हो सकें। विधायक प्रदीप माथुर ने नाला निर्माण के लिये धन आवंटित किये जाने हेतु भी केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखा है। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login