वोटों की राजनीति से न दिया जाये किसानों को मुआवजा- पूरन कौशिक

आपदा पीडितों की पीडा सुनने पहुंचे पूरन कौशिक ने किया गाॅवों का दौरा

भगोसा में गेहूॅ की जली फसल को देख किसान को सांत्पना देते पूरन कौशिक

गोवर्धन। विगत रविवार को गोवर्धन क्षेत्र के गाॅव भगोसा, नीमगाॅव, कुन्जेरा, मलसराय, गाॅठोली, पालई, भवनपुरा आदि गाॅवो का जायजा लेने कांग्रेस के जिला महामंत्री एवं श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन कौशिक गांव गांव गये। उन्होंने आपदा पीडित किसानों को ढांढस बंधाया और शासन से सहायता राशि दिलाये जाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस के जिला महामंत्री पूरन कौशिक ने इस मौके पर भगोसा में आगजनी के शिकार हुए किसान जीवन लाल पुत्र रामजीलाल के परिवार को ढाढस बंधाया और शासन प्रशासन से हर सम्भव मदद दिलाये जाने काा आश्वासन दिलाने की बात कहीं। इस मौके पर मोहन प्रधान, मदन प्रधान, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक, दाऊ दयाल शर्मा, श्याम सुन्दर उपाध्याय, सियाराम शर्मा, रमेश चन्द्र आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य

  1. रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई




Mediabharti