शहरवासियों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

जवाहरबाग कांड में शहीद हुए एसपी मुकुल द्विवेदी व एसओ संतोष यादव की आत्मशांति के लिए कैंडल मार्च निकालते सामाजिक, राजनैतिक, अधिवक्तागण।रैजेंसी गार्डन में आयोजित हुई शोक सभा, शहीए एसपी के भाई ने लिया भाग

कंकाली तक निकाला कैंडल मार्च

मथुरा  : जवाहरबाग में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी व एसओ फरह संतोष यादव को रेजेंसी गार्डन में श्रद्धांजलि देने जनसैलाब उमड पड़ा। श्रद्धांजलि सभा में शहीदों के आश्रितों को उनके पद के अनुरूप नौकरी देने व जवाहरबाग में शहीद स्मारक व द्वार बनवाने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद रैजेंसी गार्डन से कंकाली तक कैंडल मार्च निकाला गया। 

बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव नंदकिशोर उपमन्यु एडवोकेट द्वारा आयोजित शोक सभा में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने भी भाग लिया। इस दौरान प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि भईया आप हमेशा सभी को अपने दिल में रखना। यह सुनकर शोक सभा में उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गयीं। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी एडवोकेट, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, उद्योगपति पवन चतुर्वेदी एडवोकेट, सपा महानगराध्यक्ष डा०अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता डा०देवेन्द्र शर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इन्द्रकुमार वशिष्ठ, सचिव राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, श्रीग्रुप के निदेशक सुरेश कौशिक, बृज गोपाल शर्मा, राम अग्रवाल, बसपा नेता महेन्द्र चौधरी, कांग्रेस नेत्री लता चौहान, रमेशदत्त शर्मा, महेन्द्र सिंह शर्मा, ओमबिहारी उपाध्याय, ओमवीर सारश्वत, गिर्राज सिंह सिसौदिया, हरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, कैप्टन हरीहर शर्मा, राज कुमार शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, ईश्वर चन्द शर्मा, भगवानदास शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, राहुल उपाध्याय आदि उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता रवि सरीन ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. लगातार हार के बाद कांग्रेस का धुंधला होता भविष्य

  1. कर्नाटक में लीडरशिप की जंग से कांग्रेस की फजीहत




Mediabharti