शिक्षा प्रेरकों को न मानदेय न पठन-पाठन सामग्री

अपनी मांगों को लेकर कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते शिक्षा प्रेरक।

मथुरा। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वैलफेयर एसोसिएशन ने आज शुक्रवार जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों को सौंपते कहा कि जिला शिक्षा प्रेरकों को मानदेय नहीं मिल रहा है। पठन-पाठन सामग्री भी नहीं दी जा रही है। फरवरी 2013 में हुये चयन के बाद अब तक केवल तीन-चार माह का मानदेय ही मिला है, वह भी सभी प्रेरकों को नहीं, जबकि वर्तमान में शासन ने प्रत्येक केन्द्र पर 125 निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा है लेकिन बिना पठन-पाठन सामग्री के निरक्षरों को साक्षर करना नामुमकिन है। उन्होंने मांग की कि दस प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की जाये। बैंक खातों से जोड़ा जाये। 

इस अवसर पर मुनीश रावत, विनोद कुमार खेमचंद भारद्वाज, गनपत सिंह, हरेन्द्र कुमार, श्यामवीर सिंह, सुनीता चैधरी, कमलेश शर्मा, पिंकी, सरोज, कंचन सिंह आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य




Mediabharti