लखनऊ । मुलायम परिवार की कलह सुलझने की जगह बढ गई है। कल मुलायम सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव को भी आना था लेकिन वह प्रेस कांफ्रेेस में नहीं आए। हांलांकि मुलायम सिंह ने प्रेस कांफ्रेेंस में कहा कि परिवार में सब ठीक है लेकिन ऐसा लग नहीं रहा है। प्रेस कांफ्रेंस में मुलायम सिंह का झुकाव शिवपाल की ओर रहा। बर्खास्त मंत्रियों के सवाल पर मुलायम ने कहा कि उनकी वापसी का फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे। गौरतलब है कि शिवपाल सहित चार मंत्रियों को अखिलेश ने बर्खास्त कर दिया था। वहीं मुलायम सिंह ने भी पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी और पद से 6 साल के लिए बाहर कर दिया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अखिलेश ने शिवपाल को फिर से मंत्रीमंडल में लेने के लिए शर्त रख दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश चाहते हैं कि चाचा रामगोपाल को ससम्मान पार्टी में वापिस लिया जाए। अखिलेश चाहते हैं कि रामगोपाल यादव को पूरे मान सम्मान के साथ महासचिव पद लौटाया जाए। वहीं मुलायम सिंह रामगोपाल पर नरम होते नहीं दिख रहे हैं। यहां तक की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों द्वारा रामगोपाल पर सवाल पूछा गया तो मुलायम ने कहा कि वे रामगोपाल की बात को कोई महत्तव नहीं देते। मुलायम ऐसा मानते हैं कि रामगोपाल ने ही अखिलेश को उनके खिलाफ भडकाया है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल और पांच शब्दों की शर्त
समर्थकों से मिल रहे अखिलेश, चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी में!
कांग्रेस-सपा गठबंधन का ऐलान जल्द, अखिलेश-राहुल शुरू करेंगे चुनाव प्रचार