मुंबई । देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख बना हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.44 बजे 202.45 अंकों की गिरावट के साथ 26,523.89 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 62.40 अंकों की गिरावट के साथ 8,144.20 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 40.31 अंकों की गिरावट के साथ 26,686.03 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,180.65 पर खुला।
साभार-khaskhabar.com

Related Items
गिरावट की गिरफ्त में टाटा के शेयर, क्या अब खरीदारी का है मौका...!
तेज रफ्तार पर सवार, बेहद महंगा हो चुका है बजाज ऑटो का शेयर!
“वैश्विक बाजारों के साथ मजबूती से एकीकृत हो भारत”