श्याम कुण्ड सफाई अभियान- तीसरा दिन

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव के अन्तर्गत दिनांक 26 अगस्त को चैमुहां ब्लाॅक के ग्राम सैनवा में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने ग्रामवासियों के सहयोग से सैनवा गाँव के श्याम कुण्ड की लगातार तीसरे दिन सफाई की। सफाई से पूर्व यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने पूरे सैनवा गाँव में भ्रमण कर ग्रामिणों से जन सम्पर्क किया। इसके साथ ही श्याम बाबा मन्दिर पर अखण्ड संकीर्तन शुरू करवाया। उन्होने कहा कि जब तक कुण्ड की पूरी सफाई नहीं हो जाती तब तक यह यह अखण्ड संकीर्तन चलता रहेगा। उसके उपरान्त उन्होने ग्रामिणों के सहयोग से कुण्ड की सफाई की एवं जलकुंभियों को बाहर निकाला। उन्होने कहा कि इसी तरह ब्रज के सभी कुण्डो व सरावरों को साफ किया जायेगा तथा ब्रज के प्राचीन स्वरूप को वापस लाया जायेगा। श्याम कुण्ड के इस सफाई अभियान में 10 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष तक के वृद्ध ने सहयोग दिया। सर्वे के मुताबिक एक वर्ष पूर्व श्याम कुण्ड में साफ जल था और अब यह कुण्ड कीचड़ और जलकुंभियों से भरा हुआ है। 

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा,  चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द,  लाल बाबा, कन्हैया लाल शर्मा, राजेश पहलवान, महेश सिंह, प्रेमचन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा, अशोक शर्मा, राहुल तिवारी, भगवत दयाल, गौरी शंकर शर्मा, तुलाराम शर्मा, गिरधारी शर्मा, बाबूराम शर्मा, नानक चन्द्र, उमेश कुमार, महेश चन्द्र, मोहन लाल शर्मा, किशोरी लाल, दुर्गा पंडित, केशव दुबे, दिनेश कुमार, आदि उपिस्थत थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई




Mediabharti