श्रद्धा के जीवन में विलेन बने पापा शक्ति !

श्रद्धा के जीवन में विलेन बने पापा शक्ति !पापा शक्ति, श्रद्धा कपूर की किसी फिल्म में विलेन की भूमिका अदा नहीं कर रहे बल्कि वह विलेन बने है श्रद्धा की असल जिंदगी में। सिर्फ विलेन ही नहीं बल्कि उन्होंने श्रद्धा को लगायी है एक जोरदार फटकार। दरअसल हुआ यह है कि, श्रद्धा आजकल घर काफी देर से पहुंच रही हैं जिस बात पर पापा शक्ति को आ गया गुस्सा उन्होंने श्रद्धा से कहा कि वह दोस्ती यारी कम निभाए और घर पर वक्त बिताने का प्रयास करें।बता दें, खुद श्रद्धा के स्पोकपर्सन ने इस बात की पुष्टि की है कि वे फ्रेंड्स के साथ मेलजोल बढ़ा रही हैं और समय की बर्बादी कर रही हैं। गौरतलब है कि,श्रद्धा के लिए यह साल बहुत व्यस्त है। ओके जानू और रॉक ऑन 2 की शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने नई दिल्ली और न्यू यॉर्क में हाफ गर्लफ्रेंडकी शूटिंग पूरी की। फाइनली, वे अब मुंबई में इसकी शूटिंग कर रही हैं। गौरतलब है कि श्रद्धा ने फ़िल्मी दुनिया में कदम फिल्म तीन पत्ती से रखा था लेकिन उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में पहचान आशिकी 2 से मिली।                      

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login