कोसीकलां। शहर के भरत मिलाप चौक पर पत्रकार भूमेश रूहेला की धर्मपत्नी स्व0सुषमा रूहेला की द्वितीय पुण्यतिथि पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के साधु सन्तो सहित हजारों गणमान्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर उनको भावभीन श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इससे पूर्व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष व उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, कोसी नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला, छाता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन चौधरी, उपजा छाता के महासचिव दीपक चतुर्वेदी बैंकर, भूमेश रूहेला व आदर्श कन्या विद्यालय की डायरेक्टर मोनिका गुप्ता ने स्व0सुषमा रूहेला के चित्रपट के समक्ष पुष्पार्जन कर उनको भावभीनि श्रद्धान्जली अर्पित की। तत्पश्चात गोपाल बाग स्थित महर्षि दयानन्द स्नेह आश्रम के अनाथ बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपमन्यु ने कहा कि स्व0श्रीमती रूहेला को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके जो अधूरे कार्य हैं, परिवारीजन उन्हें पूरा करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मवीर अग्रवाल, बलराम चौधरी, देव शर्मा, विनोद अग्रवाल, सोनू गोयल, ललित शांडिल्य, अजय वार्ष्णेय, मनोज माथुर, विजय शांडिल्य, पवन अग्रवाल, दीपक अनन्त, पिन्टू उपाध्याय, सोनू सिंघल, राहुल सक्सैना, सौरभ वार्ष्णेय, नाजिम कुरैशी, हसीन रौनक, गोपाल सोनी, भाजपा जिला महामंत्री रघुवर सिह तौमर, आरएन भारद्वाज, डॉ0स्वतन्त्र सक्सैना, अनिल कुमार, कुवर चन्द रावत, राजकुमार रावत, डॉ0प्रदीप नागर, थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव, कस्बा प्रभारी लोकेश भाटी, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई हरवेन्द्र मिश्रा, अजय यादव, संदीप यादव, अजय गोयन्का, तरूण सेठ, राजीव अग्रवाल, दिनेश बठैनिया, जयप्रकाश शर्मा, आषीष ठाकुर, हरीमोहन सैनी, डा0सुमित राजपूत, नीरज अग्रवाल, महेन्द्र आर्य, कपिल फौजदार, फत्ते सिंह नम्बरदार, शाहिद कुरैशी, हरीश चन्द जैन, छोटू वर्मा, मोहन श्याम सिरौलिया, मनोज अनन्त आदि उपस्थित रहे।






Related Items
'सूबेदार' में 'तेजाब' के 'मुन्ना 'की याद दिलाते हैं अनिल कपूर
सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक