श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मनाया नेताओं और प्रशासन संग होली मिलन समारोह

श्री राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ रंगीली फूलों की होली खेलते हुए डीएम राजेश कुमार, एडीएम धीरेन्द्र सचान, सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, पत्रकार सन्तोष चतुर्वेदी एवं अन्य वहीं होली के दौरान अनोखी झांकी में कलाकार

 

 

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते अतिथिगण एवं संयोजक 

बालकृष्ण के स्वरूप गोविन्द तिवारी अतिथियों के साथ फूलों की होली खेलते हुए

 

 

लठामार रंगीली फूलों की होली में मस्त हो नाचे नेता, अधिकारी और पत्रकार बन्धु

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

मथुरा। बसन्ती छटाओं के साथ ब्रज में आरम्भ हुआ होली का हुड़दंग जहां सम्वतसर को समाप्त हो गया। वहीं ब्रज की इस अनूठी होली के अन्तिम दौर में विगत गुरूवार को मथुरा के एक होटल में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पत्रकारों ने भी शासन प्रशासन के आलाफसरों और राजनैतिक व सामाजिक हस्तियों के साथ भगवान श्री राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ रंगीली फूलों की होली का आनन्द उठाया। कार्यक्रम के संयोजक संगठन के मण्डल अध्यक्ष सन्तोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार के मुख्यातिथिता में आयोजित चकाचक मस्ती का ये दौर देर रात तक चला।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मथुरा के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह और रंगारंग भजन संध्या की पावन बेला का शुभारम्भ मुख्यातिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं विशेष अतिथिगण अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान, अपर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा हृदयेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सतेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, कांग्रेस महामंत्री पूरन कौशिक, सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, सपा नेता ठा0 मुकेश सिकरवार, सपा नेता सौरभ चैधरी, सपा नेता दौलतराम चतुर्वेदी, ग्रुप कैप्टन विजय कृष्ण दत्ता एवं संयोजक सन्तोष चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में गिरिराज धाम के श्री गिरिराज सांस्कृतिक कला केन्द्र के कलाकारों ने मुरारी लाल तिवारी के निर्देशन में भगवान श्री राधा कृष्ण के स्वरूपों में अनूठे और अलौकिक नृत्य और भजन की प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कृष्ण स्वरूप में बाल कलाकार गोविन्द तिवारी ने अपने साथियों के साथ भगवान कृष्ण की महारास लीला का जीवन्त प्रदर्शन कर, मयूर नृत्य की अनोखी मुद्राओं और रंगीली फूलों की लठामार होली के साथ आगन्तुकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। अतिथियों ने कार्यक्रम और कलाकारों की भूरि भूरि प्रशंसा की और डीएम राजेश कुमार ने कलाकारों के अदभुत प्रदर्शन से प्रभावित होकर निर्देशक मुरारी लाल तिवारी को नकद पुरूष्कार का लिफाफा सौंपा। इस मौके पर डीएम राजेश कुमार को सन्तोष चतुर्वेदी और मदन गोपाल शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं आगन्तुक विशिष्ट अतिथियों को पत्रकार विनोद चैधरी एवं अन्य पत्रकार बन्धुओं ने इस पावन बेला की स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह गणेश प्रतिमा प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन हिन्दुस्तान एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ श्याम जोशी ने किया। इस मौके पर सपा के नगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव एस0बी0 सिंह, अमित भारद्वाज, रहीश कुरैशी, मदन सारस्वत, मनोज चैधरी, राम कुमार रौतेला, प्रवेश चतुर्वेदी, दिनेश आचार्य,  केके गर्ग, कपिल शर्मा, दिनेश पंकज, रिजवान, धर्मेन्द चतुर्वेदी, गिरिधारी लाल श्रोतिय, महेश चैधरी, पंकज शर्मा, प्रभात मिश्रा, मधुसूधन शर्मा, खेम चन्द्र पटेल, बांकेलाल सारस्वत, महेश मीणा, अनूप शर्मा, दिनेश शर्मा, वीरेन्द्र सिंह छौकर, मदन गोपाल शर्मा, अमित भार्गव, मुकेश कुशवाह, मुकुल गौतम, सुरेश सैनी आदि सैंकड़ों पत्रकार बन्धु व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भव्यता के बीच खो रही है ब्रज की नैसर्गिक होली

  1. कृष्ण की भूमि को संरक्षित करना है बेहद जरूरी

  1. होली की रंगभरी मस्ती में पर्यावरण की फिक्र भी है जरूरी




Mediabharti