सत्याग्रहियों को घुड़की देती नजर आयी पुलिस और नेता

 जवाहरबाग खाली कराने को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते रालोद नेता नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र नरवार पियूष धनगर व अन्य।

मथुरा। जवाहर बाग संघर्ष समिति के लोग आज जवाहर बाग खाली कराने के लिए कलक्टेªट परिसर काफी संख्या में पहुंचे। और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहां मौजूद पुलिसबल ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो जवाहर बाग संघर्ष समिति के लोग भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी और तेज कर दी। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी द्वारा दो दिन का समय मांगा गया जिस पर संघर्ष समिति के नेताओं ने सहमति जताते हुए प्रदर्शन को विराम दे दिया। 

जवाहरबाग प्रकरण को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के लोगांे ने भारी भीड़ व महिला कार्यकर्ताओं के साथ हाथों में डण्डे लिये जवाहरबाग के गेट व कलैक्ट्रेट परिसर के पास बुधवार आज जमकर हंगामा काटा।  भारी भीड़ के साथ पंहुचे कार्यकर्ताओं को पेट्रोल पंप के पास ही पुलिस बैरियर लगाकर रोक दिया गया। वहीं महिला संगठनों से आयी कई कार्यकर्ता जवाहरबाग के गेट तक हाथों में डण्डे लिये कूच कर गयीं जहां उन्होंने नारेबाजी कर जवाहरबाग में घुसने की दिखावटी चेष्टा की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। शुरूआत में तो जवाहरबाग के आंदोलनकारी भी उग्र नजर आये लेकिन जैसे ही जवाहरबाग में मौजूद महिलाओं की टोली आगे आयी तो सभी पीछे हट गये।

जवाहरबाग से महिला टोली गेट की तरफ बढने लगी वैसे ही आंदोलन को हवा देने वाली संघर्ष समिति की सदस्यों ने पीछे हटना शुरू कर दिया। मौके पर एक बार तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे आज बुधवार जवाहरबाग खाली हो जायेगा। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन रोक दिया। एक-दूसरे को बंदर घुड़की देने के बाद सामान्य हालत पैदा होने लगे। संघर्ष समिति के सभाध्यक्ष रामबाबू कटैलिया ने जिला प्रशासन को तुरंत बाग खाली कराने का अल्टीमेटम दिया जिसका करतल ध्वनि से समर्थन किया गया। आज की सभा में जवाहर बाग की आजादी तक खून बहेगा, सड़कों पर जैसे जोशीले नारे गूंजे। आज प्रदर्शन करने वालों में रालोद नेता कुँ. नरेन्द्र सिंह, रविन्द्र नरवार, जिला पंचायत सदस्य पीयूष धनगर, ताराचंद गोस्वामी, मान मंदिर के सुनील सिंह, राधाकांत शास्त्री, हरेश ठेनुआ, अनू शर्मा, अजय गौतम, अनीता सिंह, पे्रमवती, मायादेवी, मीना देवी, रीतराम सिंह, उदयवीर सिंह, ललित मोहन शर्मा, इन्द्रकुमार वशिष्ठ, खंजान सिंह, सुरेश भगत, आदि ने प्रदर्शन को संबोधित किया। जिला प्रशासन की मांग पर रामबाबू कटैलिया ने दो दिन का समय दिया है, जिसके बाद संघर्ष समिति भूख हड़ताल, और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. अंबानी की दावत उड़ाकर नेता अब कैसे करेंगे 'बकलोली'…!




Mediabharti