सभासद ने बांटे गरीबों को बीपीएल कार्ड

सभासद ने बांटे गरीबों को बीपीएल कार्ड मथुरा । प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के हित में कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसमें खाद्यान्न के जरिए गरीबों को अब काफी मात्रा में सुविधाएं मुहैय्या हो रही है। गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए बीपीएल राशन कार्ड आज सोमवार को सभासद द्वारा बांटे गए। जिसे पाकर गरीब तबके लोगों में हर्ष की लहर थी। यह राशन कार्ड पूरी तरह से सही प्रकार से बने हुए है। 

गरीबों के पास राशन कार्ड न होने की वजह से हो रही परेशानियों को देखते हुए वार्ड नं. 11 की सभासद राजरानी निमेष इसे गंभीरता से लेते हुए गरीबों के फार्म भरवाकर आज सोमवार को संग्रहालय के पास स्थित राशन डीलर राम सिंह के सहयोग से गरीबों को कार्ड वितरित किए। राशन डीलर राम सिंह के अनुसार आज 100 के लगभग राशन कार्ड वितरित किए गए है तथा जो भी और बचे है उनको कल दिए जाएंगे उसी के बाद सभी को राशन वितरित किया जाएगा। वहीं सभासद राजरानी निमेष के अनुसार अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करना सर्वप्रथम सभासद का काम होता है। आज वे स्वयं उपस्थित होकर गरीबों को राशन कार्ड प्रदान किए। उन्होंने कहा कि उनके अंडर में दो राशन डीलर आते है, उनका सही तरीके से कार्य चल रहा है। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login