श्री राधा कृष्ण सेवा समिति ने सांसद के सम्मुख रखा विकास का प्रस्ताव
सूर साधना स्थली भ्रमण पर सांसद हेमा मालिनी पालिकाध्यक्ष मथुरा मनीषा गुप्ता, श्री राधाकुष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन कौशिक एवं अन्य
गोवर्धन। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति के आग्रह पर सांसद हेमा मालिनी ने परासौली स्थित भक्ति रस के महान कवि सूरदास जी की साधना स्थली व शाश्वत् कल्प के महारास स्थल और चंद्रसरोवर का भ्रमण किया और यहाॅ के सम्पूर्ण विकास के लिये आश्वस्त किया। सेवा समिति के सचिव पूरन कौशिक ने इस मौके पर सांसद व उनके साथ आये सभी सम्मानित व्यक्तियों का पटका ओढा़कर स्वागत सत्कार किया और उन्हें बताया कि इस स्थल पर पर्यटन विकास की भारी संभावना है, अगर यहाॅ कुछ विकास कार्य कराये जाये तो निश्चित ही भारी संख्या में यहाॅ पर पर्यटकों का आवागमन होगा। श्री कौशिक ने यहाॅ पर एक मुक्ताकाशीय रंगमंच की स्थापना, चंद्र सरोवर के घाटों पर अष्टछाप के कवियों के पदों पर आधारित लाइट एण्ड साउंड शो, और महारास चबूतरे का विकास, सूरदास जी की समाधि स्थल का विकास आदि योजनायें सांसद हेमा मालिनी के सामने रखीं। सूरश्याम सेवा संस्थान के प्रबन्धक देवेन्द्र शर्मा ने इस स्थान पर होने वाली गौ सेवा और संस्था द्वारा किये गये वृक्षा रोपण के बारे में बताया। बालकृष्ण मुखिया ने सूरदास जी द्वारा रचित ‘भरोसों दृढ़ इन चरणन केरौं’ पद सुनाया। इस अवसर पर पं0 दाऊदयाल शर्मा, जयपाल, श्याम सुन्दर कौशिक, ब्रम्हदत्त तिवारी उर्फ दीपक शर्मा, सियाराम शर्मा, हरीबाबू ओम आदि लोग मौजूद थे।






Related Items
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर
युगदृष्टा मनीषी थे पंडित श्री राम शर्मा आचार्य
रासद छोड़ चमन शर्मा हुए भाजपाई