सावधान इण्डि़या के कलाकार मुकेश फोटवानी ने लिया निरंकारी संत का आर्शीवाद

मथुरा। सावधान इण्डिया के कलाकार मुकेश फोटवानी ने रविवार को हाइवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन आयोजित सत्संग में निरंकारी संत का आर्शीवाद प्राप्त किया। निरंकारी मण्डल के मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण के सहयोगी, ब्रज के एक औंर उभरते सितारे, सिन्धी युवा मुकेश फोटवानी अब तक के किरदारों से अलग एक नये रूप में शनिवार रात को लाइफ ओके पर प्रसारित सावधन इण्डिया में छाये रहे। जिसकी बधाई निरंकारी भक्तों ने सत्संग में दी। लाइफ ओके के सावधन इण्डिया में अब तक नौ विविध भूमिका निभा चुके मुकेश फोटवानी ने पहली बार एक ऐसे कटीयाबाज गैंग के शातिर बदमाश फैज का किरदार निभाया हैं ,जो छोटी मोटी चोरी करते करते गैंग बनाकर बैंक लूट अपहरण जैसे अपराध करने लगता है। निरंकारी भक्त मुकेश फोटवानी अपनी सफलता का श्रेय अपने सद्गुरूदेव निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज को देते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही झूलेलाल जन्मोत्सव पर जहां किशोर स्वर्ण को रक्तदान के प्रेरक के रूप में सम्मानित किया गया, वहीं मुकेश फोटवानी सिन्धी गौरव के रूप में नवाजे गये। सिन्धी पंचायत के रामचन्द्र खत्री, नारायण दास लखवानी, चंदनलाल आडवानी औंर निरंकारी मिशन के हरविन्द्र कुमार, भगवती प्रसाद, दयालु, भरत, राहुल, किशोर स्वर्ण ने नये एपिसोड में अभिनय का जलवा दिखाने के लिए मुकेश फोटवानी को शुभकामनाएं दी हैं।

   

   

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. राहुल गांधी का 'ऑपरेशन सिंदूर' भाषण : सियासी चाल या कूटनीतिक चूक?

  1. सावन के सघन-घन की तरह जीवन-मय-सजल थे शिव प्रसाद गुप्त

  1. सुनें : राजनीतिक आंदोलन खड़ा करने में प्रशांत किशोर की मुश्किलें




Mediabharti