सोलर प्लांट लगवाने के नाम पर किया था अपहण

सोलर प्लांट लगवाने के नाम पर किया था अपहणअहमदाबाद का कारोबारी सकुशल बरामद

मथुरा। थाना बरसाना के गांव नगला इमाम खां से अपहरण के शिकार दीपेश पुत्र भूपेन्द्र पटेल निवासी नेताजी नगर अहमदाबाद को बीतीरात बदमाशों से क्राइम ब्रांच गुजरात एवं बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अपहरणमुक्त करा लिया। 

शुक्रवार को एसपी देहात अरूण कुमार ने बताया तीन दिन से बंधक बनाए गुजरात के व्यापारी को बरसाना पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त मुठभेड़ कर छुड़ा लिया। इस व्यापारी को शातिरों ने राजस्थान सीमा से सटे गांव नगला इमाम खां में बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने इस गांव से बड़ी मात्रा में अवैध हथियारों की फैक्ट्री भी बरामद की है। आरोपी बंधक के परिजनों से पचास लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगलों के रास्ते राजस्थान की ओर भाग गए। अहमदाबाद के मेगनी नगर निवासी दीपेश पटेल पुत्र उपेंद्र भाई पटेल सोलर लाइट का प्लांट लगाने का काम करते हैं। नगला इमाम खां से उसे यहां से प्लांट लगाने बुलाया गया। सोमवार को दीपेश गोपालगढ़ पहुंचा, जहां अपराधी जीप लेकर उसका इंतजार कर रहे थे। यहीं से बदमाश उसे नगला इमाम खां के पास खेतों में बनी कुटिया में ले गए और बंधक बनाकर डाल दिया। इसके बाद परिजनों से फिरौती की मांग की। बरसाना पुलिस और क्राइम ब्रांच गुजरात की टीम प्रभारी शंकर चैधरी के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों को ललकारा। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। बंधक दीपेश के अनुसार अपहरणकर्ताओं के नाम जमशेद पुत्र कालू, बलिया पुत्र कल्लू, रूकसीना पत्नी जमशेद व तीन अन्य है। जमशेद ने ही कारोबारी को राजस्थान के गोपालगढ़ में बहाना कर बुलाया था। यहां उसे बंधक बनाकर अपने ही घर में छुपाकर रखा। बताया कि जमशेद व उसके साथी घर पर ही शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाते थे। पुलिस ने यहां से अध बने हुए भारी मात्रा में शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण, अपह्त को बांधने की लोहे की जंजीर व ताला तथा बदमाशों द्वारा चलाये गये कारतूस आदि बरामद किये हैं।  अपह्त को बरामद करने वाली टीम में बरसाना थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह, उपनरीक्षक बलवीर सिंह, निरीक्षक शंकर चैधरी तथा निरीक्षक साहिल कण्डेल मय क्राइम बांच टीम अहमदाबाद गुजरात थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सीएम करेगें अशर के पावर व सिलिका प्लांट का भूमिपूजन

  1. यमुना मिशन के सौर ऊर्जा प्लांट पर उंगली उठाना गलत

  1. यमुना मिशन के सौर ऊर्जा प्लांट पर उंगली उठाना गलत




Mediabharti