स्टेट बैंक से शुरू हुयी सपा की साइकिल रैली

सपाई रैली निकालते हुए 

नगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल की अगुवाई में

मथुरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल की अगुवाई में आज शनिवार उनके स्टेट बैंक स्थित निवास से आज बड़ी साइकिल रैली निकाली गयी। समाजवादी पार्टी की रीति-नीतियों और प्रदेश में किये गये विकास कार्यों को जन-जन तक पंहुचाने के लिए गत 5 अगस्त से शुरू हुयी साइकिल रैली का आज तीसरा दिन है। गत पांच अगस्त से जनपद के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में यह साइकिल रैलियां निकाली जा रही हैं। आज भी समाजवादी पार्टी के विकास और नीतियों को लेकर महानगर अध्यक्ष की साइकिल रैली में पार्टी की नीतियों के अलावा कराये गये विकास कार्यों का लिखित ब्यौरा भी जनमानस तक वितरित किया गया। इस मौके पर मुलायम सिंह जिंदाबाद, अखिलेश सरकार बढती रहे के नारों के साथ समाजवादी पार्टी के लोग लाल टोपी लगाये साइकिलांे पर पूरे क्षेत्र में घूमे। उद्देश्य सपा की रीति-नीतियों को जन-जन तक पंहुचाने का था। सुबह से ही समाजवादी पार्टी के लोग अध्यक्ष के निवास पर इकटठे होने लगे और ठीक साढे दस बजे यह रैली निकाली गयी। इस मौके पर डाॅ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार प्रदेश में निरंतर प्रगति के पथ पर है। प्रदेश में जितने विकास कार्य पार्टी ने कराये हैं, आजतक किसी ने नहीं कराये। अब जनपद के विकास के लिए पार्टी पूरी तरह काम कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठा. कुशलपाल सिंह, पं. हुकुमचंद तिवारी, पूर्व मंत्री सरदार सिंह, दौलतराम चतुर्वेदी, व्यापारी नेता गुरूमुखदास, तनवीर अहमद, जगदीश बंसल, अरूण दीक्षित, गोपाल यादव, मौ. फारूख सहित महिला कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. जूतों पर जीएसटी दर बढ़ाने का व्यापारी कर रहे हैं विरोध




Mediabharti