21 जून को ‘विश्व योग दिवस‘ के उपलक्ष्य में योग दिवस को वृध्द स्तर पर सम्पूर्ण भारत में सैन्य समुदाय द्वारा सामजस्य में मनाने के उददेश्य से स्ट्राईक 1 कोर द्वारा मथुरा कैण्ट के हेलीपॅड ग्राउण्ड में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया।
सभी रैंक तथा उनके परिवारों के लिये संयुक्त योग का विशाल कार्यक्रम 21 जून 2016 को 0700 से 0730 के मध्य आयोजित किया गया। मथुरा कैण्ट के सभी वरिष्ट सैंन्य अधिकारियों समेत तकरीबन 600 सैन्यकर्मियों ने इसमे हिस्सा लिया। सैन्यकर्मियों तथा उनके परिवारों को प्रोत्साहत करने तथा योग को दिनचर्या में शामिल करने के उददेश्य से लेप्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान, जनरल अफसर कमांडिग स्ट्राईक 1 की उपस्थिति में सभी ने एक साथ योग किया।
योग पुरातन भारतीय सम्यता का एक बहुमूल्य उपहार है। यह मस्तिष्क और शरीर की एकता, विचार और कार्य बाधा, सफलता, व्यक्ति और प्रकृती के बीच एकरूपता, स्वस्थ मनुष्य की समग्र परिकल्पना का समावेश है। नब्बे दशक के मध्य से ही योग भारतीय सैन्य बलों के शारीरिक व्यायाम पाठयक्रम का निरंतर हिस्सा रहा है, मु़ख्य रूप से विषम जलवायु वाले स्थानों मे तैनात सैन्यकर्मियों के प्रशिक्षण का। योग शिविर का आयोजन सेना के अपने प्रशिक्षित योग अनुदेशकों की देखरेख में सम्पन्न हुआ।






Related Items
कालेधन सर्जिकल स्ट्राईक ने बढाई जनता की मुश्किल
स्ट्राईक वन गोल्फ कप का किया आयोजन
स्ट्राईक वन की गौरव गाथा का लाईट एण्ड साउण्ड शो में हुआ प्रदर्शन