सड़क हादसों में एसडीएम के अर्दली सहित तीन की मौत

सड़क हादसों में एसडीएम के अर्दली सहित तीन की मौतमथुरा। एसडीएम सदर के अर्दली की एक दुर्घटना में मौत हो गयी। बताया गया कि 34 वर्षीय सत्यवीर सिंह यादव पुत्र रघुवीर सिंह यादव निवासी बालाजीपुरम थाना हाईवे जोकि मूल रूप से अलीगढ के नगला बरी थाना विजयगढ का रहने वाला था। आज सुबह सात बजे वह अपनी बाइक से चन्द्रावली देवी के दर्शन करने जा रहा था तभी सड़क पर एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक फिसल गयी और सामने से आ रहे सेना के ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि मृतक एसडीएम सदर वैभव शर्मा का अर्दली है। वहीं चैकी कृष्णानगर अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार में टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गयी। मृतक 22 वर्षीय सोनू पुत्र माणिकचंद निवासी श्रीपुरम कालोनी महोली है। कल वह अपनी बाइक से कृष्णानगर रोड की ओर से निकल रहा था तभी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से उसकी मौत हुयी है। वहीं कल गोवर्धन-मथुरा रोड पर एक बस द्वारा टक्कर मार देने से घायल की उपचार को ले जाते समय मौत हो गयी। बताया गया कि कल लगभग साढे तीन बजे तेजगति से आती बस नंबर यूपी 85 एक्स 9320 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते 28 वर्षीय योगेश सैनी में टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। मृतक के भाई लक्ष्मण पुत्र सरवन सैनी निवासी अड़ींग ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. यमुना एक्सप्रेसवे हादसों के लिए ‘येडा’ व ‘पुलिस’ दोनों हैं दोषी

  1. सीओ, एसडीएम पर ट्रैक्टर चढाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट

  1. एसडीएम ने पकडा सरकारी जखीरा




Mediabharti