नई दिल्ली । संसद का शीतकालीन सत्र नोटबंदी के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गई है। हंगामे के बाद लोकसभा गुरूवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। नोटबंदी के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष और सरकार के बीच घमासान जारी है। विपक्ष नोटबंदी के मुद्दे पर पीएम मोदी को सदन में बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ है।
वहीं बीएसपी सुप्रीमो ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि अगर पीएम मोदी ने इतना अच्छा काम किया है तो वह घबरा क्यों रहे हैं? वहीं मायावती ने राज्य सभा के उप सभापति कुरियन से मांग करते हुए कहा कि पीएम मोदी को सदन में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सदन के बाहर बयान दे रहे हैं। यह सदन का अपमान है। पीएम मोदी को इसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए।
नोटबंदी के मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष का जमकर हंगामा किया और दोपहर 12 बजे तक के लिए कार्रवाई स्थगित कर दिया गया।
इसके बाद सरकार को चौतरफा घेरने की कोशिश में बुधवार को ही कांग्रेस शाम 4 बजे अपने पार्टी मुख्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक प्रदर्शन करेगी।
इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष इस बात पर एकजुट है कि पीएम मोदी संसद में नोटबंदी पर पूरी बहस के दौरान बैठें और नोटबंदी घोटाले की जेपीसी जांच हो। इधर नोटबंदी पर प्रदर्शन के बीच विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
अयोध्या और वाराणसी के लोकसभा चुनाव परिणामों पर संतों की राय
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में कुल 904 उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कुल 889 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव