नई दिल्ली । हार्दिक पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में गजब की गेंदबाजी के दम पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। दिल्ली में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने बढिय़ा बल्लेबाजी कर 36 रन की पारी खेली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की ओर से दमदार खेल की बदौलत 23 वर्षीय हार्दिक ने इसी साल भारत की टी20 टीम में स्थान बनाया था। वनडे सीरीज में हार्दिक के प्रदर्शन को देखकर भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे ने उनकी जमकर तारीफ की है।
मोरे ने कहा कि हार्दिक इस समय भारतीय टीम के लिए सबसे बढिय़ा ऑलराउंडर हैं और आने वाले समय में वे और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जब मैंने हार्दिक को टीम के लिए पहला वनडे खेलते हुए देखा तो मैं उनकी गेंदबाजी का मुरीद हो गया क्योंकि जिस तरह वे अपनी गेंदबाजी में लगातार अपनी गति में परिवर्तन कर रहे थे वह बेहद लाजवाब था। मोरे ने कहा कि हार्दिक अपनी बल्लेबाजी के साथ एक बेहतर गेंदबाज भी है। हार्दिक के पास गेंदबाजी में लगातार बदलाव कर विरोधी टीम के विकेट चटकाने की विशेष प्रतिभा है। एक घटना को याद करते हुए मोरे ने कहा कि एक दोस्ताना मैच में हमारे एक गेंदबाज की गैरमौजूदगी में हमने हार्दिक से शुरुआत करने को कहा था। उस मुकाबले में हार्दिक ने अद्भुत गेंदबाजी की और उसी मैच के बाद वेएक परिपक्व गेंदबाज बने। उस दिन मैंने उनके अंदर छुपे एक गेंदबाज के असली जूनून को पहचाना जो कि सच में एक तेज गेंदबाज के अंदर होना चाहिए। तब ही मैंने यह मान लिया था कि हार्दिक जल्द ही राष्ट्रीय टीम में बतौर ऑलराउंडर चुने जाएंगे। जब मोरे से हार्दिक और महान ऑलराउंडर कपिल देव से तुलना के बारे में पुछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब बाद की बात है। अभी हार्दिक का करिअर शुरू हुआ है और उनके सामने पूरा भविष्य पड़ा हुआ है। कपिल हमारे देश की सबसे शक्तिशाली प्रतिभा है और उन्होंने हमारे देश के लिए क्रिकेट में बहुत कुछ दिया है। उनकी कप्तानी में भारत ने न सिर्फ विश्व कप जीतता बल्कि उनके समय टीम इंडिया ने कई सुनहरे पल जिए हैं। सिर्फ एक मैच के आधार पर हम हार्दिक को देश का अगला कपिल देव नही कह सकते। अभी हार्दिक को देश के लिए सभी प्रारूपों में अच्छा खेलते रहना होगा। बाद में ही यह निर्धारित किया जा सकता है कि क्या हार्दिक में भी वही प्रतिभा और जूनून है, जो एक समय में कपिल के पास हुआ करता था देश के लिए। हार्दिक ने इस साल 16 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 78 रन बनाने के साथ 15 विकेट चटकाए हैं। वे विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य थे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
गुमराह करने वाली कहानी है इंदिरा और मोदी की तुलना
भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने मोटेरा पर बनाए हैं अहम रिकॉर्ड
वाराणसी : पीएम मोदी ने राहुल पर ली चुटकी, विरोधियों की पाक से तुलना