बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने दिल्ली की कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए उसी जगह शूटिंग की जहां दुनियाभर में लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और फिल्म ‘स्टार वार्स’ की शूटिंग हुई थी। हुमा के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘‘हुमा ने कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए दक्षिण पूर्व यूरोप और भूमध्य सागर के बीच बसे देश क्रोएशिया में शूटिंग की। वहां उन्होंने पुराने शहर डबरोनिक और रेक्टर पैलेस में शूटिंग की, जहां लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की शूटिंग हुई थी।’’
सूत्र ने बताया कि हुमा ने स्ट्रडन की गलियों में भी शूटिंग की। सुनने में आया है कि हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम अब निर्माता बनने जा रहे हैं। हुमा और साकिब एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट में जुडने वाले हैं। दोनों जल्द ही एक लघु फिल्म का निर्माण करेंगे, जिसमें साकिब लीड एक्टर होंगे। फिल्म का निर्देशन स्वाति त्रिवेदी करेंगी जो बतौर सहायक निर्देशक हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और फैन के लिए काम कर चुकी हैं। फिल्म के लिए साकिब के अपोजिट अभिनेत्री की तलाश की जा रही है।
हुमा और साकिब लंबे समय से एक साथ फिल्म का निर्माण करने का विचार कर रहे थे। दोनों कलाकार अभिनय और दूसरे कमिटमेंट के चलते व्यस्त हैं पर उन्होंने अब समय निकाल कर एक तय शेड्यूल पर लघु फिल्म पर काम करने का मन बनाया है। स्वाति त्रिवेदी दोनों की बहुत करीबी दोस्त हैं। जब स्वाती ने इस फिल्म का आईडिया सुनाया तो हुमा और साकिब को काफी अच्छा लगा और दोनों तुरंत इसके लिए तैयार हो गये।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलेगा यह टेनिस स्टार
‘टॉयलट - एक प्रेम कथा’ की शूटिंग के लिए कृष्ण की नगरी पहुंचे अक्षय, भूमि
‘टॉयलट’ एक प्रेम कथा की शूटिंग के लिए यहां पहुंचे अक्षय व भूमि पेडनेकर