मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के एमुना एक्सप्रेस वे पुल संख्या 135 पर विगत दिनों अधिवक्ता अविनाश दुबे से हुई लूट के मामलें में पुलिस ने सर्विसलांस के सहयोग से सतीश कुमार पुत्र रामनरेश निवासी मैदुआ थाना बल्देव को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से लूटा गया मौवाइल फोन 1 हजार रूपयें व एक तंमचा व कारतूस बरामद किये हैं। पकड़ें गये अभियुक्त ने बताया कि 8 मार्च को उन्होंने अपने साथी अजय पुत्र सुरेश निवासी नगला भूड़ा, बल्देव, सतीश पुत्र सोरन सिंह निवासी नगला खरगा थाना बल्देव मथुरा के साथ मिलकर लूट की घटना को अन्जाम दिया था। पुलिस फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।






Related Items
खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!
सौर कोरोनल छिद्रों की ऊष्मीय संरचना व उनके चुंबकीय क्षेत्रों का हुआ खुलासा
‘असुरक्षित वातावरण’ और ‘औपनिवेशिक पुलिस’ है मानवाधिकारों के लिए खतरा