कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील दिवस व अन्य शिकायतों के निस्तारण एवं समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद जिलाधिकारी राजेश कुमार व अन्य अधिकारी।
मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने तहसील दिवस की पुरानी शिकायतों का निस्तारण दो दिन में न करने पर सभी खण्ड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रवृष्टि दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बार-2 चेतावनी देने के बावजूद भी शिकायतों का निस्तारण इनके द्वारा नहीं किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में तहसील दिवस व अन्य शिकायतों के निस्तारण तथा कर एवं करेत्तर की समीक्षा बैठक की में डीएम ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान सभी अधिशासी अभियंताओं के वेतन रोके जाने के निर्देश देतेे हुए कहा कि पुरानी सभी शिकायतों के निस्तारण के बाद ही वेतन रिलीज किया जाय। उन्होंने कहा कि 10 सितम्बर तक तहसील दिवस की सभी पुरानी शिकायतों का निस्तारण हर हाल में किया जाये, ऐसा न करने वाले विभागों की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के पास भेजी जाय और उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाय। महिला आयोग एवं शासन द्वारा संदर्भित शिकायतों को दो दिन के अन्दर निस्तारित किये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि किसी भी दशा में दलाल परिवहन कार्यालय में न आयें, यदि ऐसा नहीं होता है तो अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मनोरंजन कर निरीक्षक द्वारा नियो केबिल आॅपरेटर से वसूली न किये जाने के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि निरीक्षक को चार्जसीट देकर उनका वेतन रोका जायबैठक में एआरटीओ को निर्देश दिये कि आॅटो में अतिरिक्त लगी सीट को तत्काल हटाया जाय और उसकी रिपोर्ट नगर मजिस्टेªट को दी जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार, सभी उप जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, राजेश कुमार, अंजनी कुमार सिंह, रामअरज, विश्व भूषण मिश्रा, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी सहित सभी तहसीलदार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।






Related Items
गुरु दत्त की विरासत संग पुणे में होगा विश्व सिनेमा का संगम
विश्व बैंक ने भारत के लिए 6.7 फीसदी वृद्धि का लगाया अनुमान
क्या इस साल बन रहा है विश्व युद्ध के लिए माहौल…?