इन दिनों ‘पिंक’ के लिए प्रशंसा पा रहे अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह फिल्मों के बॉक्स ऑफिस की चिंता नहीं करते हैं। उनका कहना है कि अब मैं जिस उम्र में हूं, मैं अपने दम पर कभी भी 100 करोड की फिल्म नहीं दे सकता। अमिताभ बच्चन पिछले 45 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और आज भी उनको केन्द्र में रखकर फिल्मों की रचना की जाती है। इसका उदाहरण रही है हाल के वर्षों में प्रदर्शित पीकू, पिंक, शूबाइट, तीन इत्यादि। अमिताभ बच्चन आज भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। अमिताभ की फिल्म पिंक हाल ही में प्रदर्शित हुयी है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। बच्चन ने कहा, मैं 74 साल का हूं और बॉक्स ऑफिस की चिंता करना मेरे बस की बात नहीं है। जिस उम्र में मैं हूं, मैं अपने दम पर कभी 100 करोड़ की फिल्म नहीं दे सकता और मैं तो बस इसी बात से खुश हूं कि निर्देशक अभी भी मुझे फिल्मों में काम कर दे रहे हैं और मैं उसे करके काफी संतुष्ट हूं। हालांकि अमिताभ ने माना कि यदि वह पुराने ज़माने में होते तो ज़ाहिर सी बात है कि उन्हें भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता होती, क्योंकि पूरी फिल्म को चलाने की जिम्मेदारी उनकी होती और यही कारण है कि वे आज के नायकों की फीस को नाजायज नहीं मानते। अमिताभ का कहना है कि हीरो उतनी ही फीस लेता है, जितने का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वह अपने प्रोड्यूसर को दे सकता है। उसके ऊपर पूरी फिल्म का जिम्मा होता है और इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाता है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
'मधुरिमा' विवाद : क्या हम अपने इतिहास से शर्मिंदा हैं…!
जोश और बलिदान से तराशी गई फिल्म है ‘काकोरी’
फिल्म प्रशंसकों के लिए एक बेमिसाल पड़ाव बन रहा है इफ्फी-2025