ईशांत 9 दिसंबर को करेंगे प्रतिमा के साथ शादी

ईशांत 9 दिसंबर को करेंगे प्रतिमा के साथ शादीनई दिल्ली । भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी जल्द ही विवाह बंधन में बंध जाएंगे। ईशांत की शादी 9 दिसंबर को बॉस्केटबॉल की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ होगी। पिछले कुछ समय में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाडिय़ों की शादी भी हुई है। प्रतिमा की मां उर्मिला सिंह ने बताया कि मुख्य फंक्शन दिल्ली में, जबकि कुछ रस्में वाराणसी में भी होंगी। ईशांत मंगलवार को वाराणसी में गंगा आरती में शामिल हुए थे। 

 

सगाई के बाद ईशांत पहली बार प्रतिमा के साथ यहां पहुंचे थे। उनकी सगाई इसी साल 19 जून को हुई थी। ईशांत और प्रतिमा की पहली मुलाकात वर्ष 2011 में नई दिल्ली में रीबा लीग के दौरान हुई थी। यहां ईशांत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। प्रतिमा की चार बहनें प्रियंका, दिव्या, प्रशांति और आकांक्षा भी बास्केटबॉल खेलती हैं। प्रतिमा का छोटा भाई विक्रांत सिंह राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉलर है।

ईशांत अनफिट होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही भारत में खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ नौ नवंबर से होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है। ईशांत 72 टेस्ट में 209 विकेट चटका चुके हैं। साथ ही ईशांत को 80 वनडे में 115 और 14 टी20 मुकाबलों में आठ विकेट मिले हैं। ईशांत ने वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था।     

  

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login