शादी के बाद उठाएं ये पांच कदम, हमेशा रहेंगे खुश...


यदि आपने अभी-अभी शादी की है और अपने जीवनसाथी के साथ हमेशा खुशी से रहना चाहते हैं तो तुरंत ये पांच कदम उठा लीजिए।

1. विश्वास व आपसी समझ किसी भी रिश्ते का मुख्य आधार है। हमेशा एक दूसरे को अपनी आमदनी, खर्चे, संपत्ति और कर्जों के बारे में पूरी जानकारी दें।

2. अपने जीवनसाथी के साथ अपने भविष्य के लक्ष्यों की चर्चा जरूर करें। इन्हीं वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर अपने खर्च, बचत और निवेश की आदतों का निर्धारण करें।

3. एक बजट बनाएं। अपनी आय को सही तरह से प्रबंधित करें। पैसे की निगरानी रखें।

4. अपने सभी सरकारी दस्तावेजों को अपडेट करें। बीमा, बैंक खातों आदि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करें।

5. अपने वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपको निवेश करना होगा। सही निवेश के लिए अपने जीवनसाथी के साथ सही योजना बनाएं। निवेश की समय-समय पर समीक्षा भी करें।



Related Items

  1. ‘शादी’ बन गई है ख़ुदकुशी की एक ख़ामोश वजह…!

  1. शादी समारोहों में झलक रहा है समाज का विकृत चेहरा..!

  1. दुनिया की पांच सबसे बड़ी कोयला खानों में से दो भारत में




Mediabharti