एआरटीओ कार्यालय के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को मिल रहा समर्थन

परिवहन मंत्री ने लिया मामले का संज्ञान, बिन्दुवार मांगी रिपोर्ट 

परिषद की सदस्या ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर की शिकायत

सपा नेताओं ने की प्रयासों की सराहना

 

मथुरा। दबंगों और भ्रष्टाचारियों के कब्जे से एआरटीओ दफ्तर को मुक्त कराने के लिए शुरू की गई मुहिम के बाद राज्य सुरक्षा परिषद की सदस्या को समाजवादी पार्टी के नेताओं का सम्बल मिलने लगा है। परिवहन मंत्री ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एआरटीओ कार्यालय में चल रहे फर्जीवाड़े की बिन्दुवार सूची तलब की है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की सदस्या ऋतु सक्सैना द्वारा एआरटीओ कार्यालय के खिलाफ जिस मुहिम को छेड़ा हैं उसे अब सपा नेताओं का सम्बल मिलने लगा है। सपा नेता डा0 अशोक अग्रवाल ने परिषद की सदस्या को पत्र लिखकर उनके इस कदम की सराहना की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से पार्टी की बदनामी हो रही है। लोगों को सही काम के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मामा ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे जारी रखने और सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस मुहिम से सपा कार्यकर्ता काफी खुश हैं। इससे आम लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। पार्टी नेताओं से मिले सम्बल के बाद श्रीमती सक्सैना ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय के अंदर और बाहर असामाजिक तत्वों का बोल बाला है। वह इस मामले को शासन तक लेकर जाएंगी और दबांगों की जागीर बन चुके इस कर्यालय को उनके बर्चस्व से मुक्ति दिला कर ही दम लेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय में जिन प्राइवेट कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है आखिर उनके मेहनताने की व्यवस्था कहां से की जाती है। इन लोगों के वेतन की आड़ में कार्यालय के कर्मचारी अपनी जेबें गर्म करते हैं। इस वसूली को बंद कराया जाएगा। कार्यालय में यदि प्राइवेट कर्मचारी रखे भी जाएंगे तो इसके लिए जिलाधिकारी व एसएसपी से अनुमति लेना आवश्यक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में असमाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूरी तरंह अंकुश लगाया जाएगा। इस प्रकरण को लेकर श्रीमती सक्सैना ने सोमवार को जिलाधिकारी विशाल चैहान से मुलाकात की और उन्हें एआटीओ कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की गंभीरता से जांच कराए जाने की मांग की। श्रीमती सक्सैना ने दूरभाष पर परिवहन मंत्री से भी बात की। इस पर मंत्री ने उनसे इस प्रकरण पर नजर रखने को कहा। साथ ही उन्होंने कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की बिन्दुवार रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि चुनावों के बाद वह इस मामले की गहनता से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti