एक्सप्रेस वे व आसपास वाहन लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे और उसके आसपास के इलाकों में वाहन लूट और चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है जिनके पास से लगभग डेढ़ दर्जन दुपहिया वाहन बरामद हुये हैं। इन लुटेरों को पकड़े जाने से राहत की सांस ली है। बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे सर्विस रोड पर आये दिन हो रही लूटपाट की घटनाओं को लेकर एसओ बलदेव को उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस गैंग के चार सदस्यों को लूटी व चोरी की गयी बाइक, अवैध असलाह सहित यमुना एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 140 के सर्विस रोड के पास बने बंजर भूमि में कमरे व बेसमेण्ट से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये चारों बदमाशों ने आसपास के जनपदों में की गयी चोरी व लूट की घटनाआंे का इकबाल किया है। आज इसकी जानकारी देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने बताया कि ये लोग वाहन लूट और चोरी करते थे। पूरा गैंग इसमें सक्रिय था। पुलिस ने राजेश पुत्र सत्यवीर उर्फ सत्तो निवासी गढी कोर खारा थाना राया, बनवारी उर्फ भोलू पुत्र ताराचंद निवासी इटौली राया, दानवीर पुत्र देवी सिंह निवासी मरौठा कमालपुर इगलास, सुनील उर्फ सुल्लन पुत्र राधाचरन निवासी मुसमना नौहझील को पकड़ा है।

इनके पास से दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, 32 बोर की रिवाॅल्वर और लूटे गयी दो टीवीएस अपाचे बाइक, जिनमें से एक टप्पल से लूटी है, तीन हीरो होण्डा पैशन जिनमें से एक फरह से लूटी, सात हीरो होण्डा स्पलैण्डर प्लस जिनमें दो बलदेव से लूटी और एक टप्पल से चोरी, एक फरह से लूटी और एक मंाट से चोरी की है। दो हीरो होण्डा सीडी डीलक्स, एक टीवीएस स्टार सिटी, एक चैसिस व लाल रंग की बाइक की टंकी बरामद हुयी है। पकड़े गये लुटेरों पर डेढ दर्जन विभिन्न अपराधों के मुकदमे हैं। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ बलदेव प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक पवन अग्निहोत्री, अनुराग यादव, हैड कांस्टेबिल मुनेश बाबू, कांस्टेबिल सुखवीर सिंह, विवेक कुमार, देशदीपक, विनोद कुमार हैं। एसएसपी ने टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु पांच हजार का इनाम दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. प्रदूषण के लिए कौन है जिम्मेदार? किसान, प्रशासन, वाहन या नागरिक...

  1. नए दौर में रेलवे ने लिखी है ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ की नई कहानी

  1. क्या आपको भी आता है वाहन चलाते समय गुस्सा...!




Mediabharti