एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने किया रक्तदान

एसएसपी सहित पुलिस अधिकारियों ने किया रक्तदानपुलिस लाइन स्थित अस्पताल में लगाया गया रक्तदान शिविर 

मथुरा। रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए रविवार को पुलिस महकमे द्वारा पुलिस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी महादानी बने। स्वयं एसएसपी बबलू कुमार ने रक्तदान किया तो पुलिस अधिकारियों में जोश का संचार हो गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने भी रक्तदान की अच्छी भूमिका निभाई। 

रविवार प्रातः 9 बजे पुलिस अधिकारियों का काफिला पुलिस लाइंस स्थित पुलिस अस्पताल पहुंचा। वहां पुलिस अधिकारी किसी केस के संबंध में नहीं आए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा लगाया गया विशेष रक्तदान शिविर की शुरूआत एसएसपी बबलू कुमार ने स्वयं रक्तदान करके की। इसके बाद पुलसि अधिकारी व जवानों ने रक्तदान किया। एसएसपी ने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, हमें रक्तदान के संबंध में फैली भ्रांतियों को दूर कर आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान करना पुण्य का काम होता है। इससे शरीर भी दुरूस्त रहता है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आलोक प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!

  1. ‘असुरक्षित वातावरण’ और ‘औपनिवेशिक पुलिस’ है मानवाधिकारों के लिए खतरा

  1. ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था में करने चाहिए बुनियादी बदलाव




Mediabharti