कर्ज मुक्ति संघर्ष समिति ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

कर्ज मुक्ति संघर्ष समिति ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन मथुरा । कर्ज मुक्ति संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को एडीएम प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि विगत नौ नम्बर को 11 बजे टैंक चैराहे से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन किया गया था तथा नोटबंदी के कारण कारोबार ठप्प होने की जानकारी दी गई थी। विदित हो कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियां महिलाओं पर ऋण अदायगी का निरंतर दबाव बना रही है। इसी दबाव की वजह से तनाव में आई महिला के पति की सदमें में मौत हो गई थी। आज बुधवार को इस कंपनी से ऋण लिये हुई महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल दल जिला प्रशासन के समक्ष पहुंचा तथा इस मामले की जांच करवाने के लिए मांग की है। इस मामले में एडीएम प्रशासन ने कहा कि इनके इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा तथा कानून के दायरे में रहते हुए फाइंनेस कंपनी के नियमों का देखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से गफ्फार अब्बास, राधा चैधरी, पूजा, राजबाला, आरती देवी, राधा, भावना, मीरा, रतना, राजकुमारी, नारायणी, ओमा, अनीता, कुंती, राजकुमारी, शारदा, मोटी, मंजू, विमलेश, भगवान देई, ब्रजलता, लौहरी, सीमा, आरती, संगीता, शांती, गीता और पावर्ती मौजूद रहीं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti