कश्मीर पर अब पाकिस्तान की नई चाल !

कश्मीर पर अब पाकिस्तान की नई चाल !इस्लामाबाद । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब कश्मीर के बहाने पाक ने भारत को घेरने की कोशिश की है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहाकार सरताज अजीज ने इंटरनेशनल एनजीओ डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर से अनुरोध किया है कि वह कश्मीर में तत्काल मेडिकल सहायता मुहैया कराए। अजीज ने कहा कि भारतीय सेना की आक्रामकता के कारण कश्मीर में हजारों लोग जख्मी हुए हैं और उन्हें मेडिकल मदद नहीं मिल रही है।

 

लिखी एनजीओ के प्रेजिडेंट को चिट्ठी

अजीज ने इस मामले को लेकर एनजीओ के अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर औपचारिक अनुरोध किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले में एक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि भारत के हिस्से वाले कश्मीर में मेडिकल इमरजेंसी का माहौल है। पाकिस्तान ने कहा, भारत के कब्जे वाले कश्मीर में डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर को तत्काल कदम उठाना चाहिए। यहां भारतीय सुरक्षाकर्मियों के अत्याचार के कारण भारी संख्या में निहत्थे लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेलट गन के इस्तेमाल के कारण सैकड़ों कश्मीरी जख्मी हुए हैं।

 

बुरहान की मौत के बाद भडक़ी हिंसा

घाटी में भारतीय सुरक्षाकर्मियों के हाथों हिजबुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हिंसा भडक़ गई थी। हिसंक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों की झड़प में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान ने आतंकी बुरहान वानी को शहीद घोषित किया है। उसने बुरहान के समर्थन में ब्लैक डे भी मनाया था। 

          

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login