नई दिल्ली । कारगिल विजय दिवस के आज 17 साल पूरे हो गए। इस मौके पर देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की बलिदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर रक्षा मंत्री सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद थे। इंडिया गेट पर आज सुबह कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने शहीदों को नमन किया। इससे पहले, तीनों सेना के प्रमुखों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल विजय दिवस पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करगिल विजय दिवस पर सैनिकों के साहस को नमन किया। आपको बता दें कि आज से ठीक 17 साल पहले भारतीय सेना ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेडक़र भारतीय जमीन से बाहर कर दिया था, जिसे हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऑपरेशन विजय नाम के इस मिशन में भारतमाता के सैकड़ों वीर सपूतों ने सीमा की रक्षा करते हुए अपनी जानें गंवाईं थी। आज ही दिन देश के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को परास्त करके करगिल पर तिरंगा लहराया था। आज पूरा देश कारगिल के शहीदों को सलाम कर रहा है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
वीआईपी संस्कृति, हमारे 'भव्य' समाजवाद का 'आलीशान' सलाम
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पर विशेष झांकी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर खादी परिधानों की हुई बंपर बिक्री