परिचय-यमुना मिशन के पेज को लाईक करते छात्र-छात्रायें
यमुना मिशन कें कार्यकर्ताओं ने काॅलेज के छात्रों से यमुना मिशन के पेज को लाईक कराया। और यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने बीएसए काॅलेज के छात्राओं को यमुना के प्रति जागरूक किया। और कुछ दिन पूर्व ही मिशन द्वारा फेसबुक पेज सोशल मीडिया पर बनाया गया था। और अब तक 13000 लाईक मिल चुके है मिशन के कार्यकर्ताओं पेज को लाईक करने वालों को बधाई दी है। यमुना मिशन को युवा वर्ग का भी सहयोग मिल रहा है और अपने सहयोगीयों के साथ मिलकर यमुना मिशन के पेज को लाइक कराने में निरंतर सहभागिता निभा रहे है। राजेश तिवारी जी ने कहा कि जल ही जीवन है, श्री यमुने महारानी हमारे बृज में जल का स्त्रोत है जिन्हे कि आज हम सभी लोगों ने प्रदूषित कर रखा है आज यमुना मिशन कि पहल से हम सभी एकजुट होकर शासन-प्रसाशन आपसी सहयोग से संगठित होकर श्रीयमुना जी को शुद्ध व पवित्र करने केे लिए यमुना मिशन को भरपूर सहयोग प्रदान करे। बलराम शर्मा ने कहा युवा वर्ग से यह अपील की वह सभी भारी से भारी संख्या में यमुना मिशन के फेसबुक को लाईक करे और श्रीयमुना जी की सेवा से जुडे और महापुंण्य के भागी बने। इस दौरान लपूटी पंडित, आशिष शर्मा हनुमान जी वाले, मुकेश ठाकुर, महेश पंडित, गोविन्द ठाकुर, मीरा गोस्वामी, रिचा शर्मा, पूजा सिंह रामवीर आदि उपस्थित रहे।






Related Items
सांवरिया सेठ मंदिर में मौजूद हैं मीरा के मोहन
सांपों के लिए भयमुक्त स्थान है श्री गरुड़ गोविन्द मंदिर
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई