कुएं में मिली लाश निकली पिता-पुत्री की

राया पुलिस घटना स्थल पर मुआयना करते हुए दबा लेने के लिए निकले थे दोनों 

मृतक के पुत्र ने भाईयों के ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप

मथुरा। माँट-राया रोड स्थित डीसीएस कालेज के पीछे कुए में मिली लाश की शिनाख्त हो गयी है। यह दोनों शव पिता-पुत्री के निकले हैं। पानी में पड़े होने से दोनों के शव क्षत-विक्षत हो चुके थे जिसकी तलाशी लेने पर ज्ञात हुआ मृतक 55 वर्षीय गोपाल पुत्र नीनूआ निवासी गौसना मथुरा का है। वही दूसरा शव उसकी पुत्री 13 वर्षीय खुशबू का है। मृतक के भतीजे राजवीर पुत्र रघुनाथ ने पोस्टमार्टम गृह पर आरोप लगाते कहा कि गोपाल के पुत्र चन्द्रभान और पुरषोत्तम के ससुरालीजनों ने इनकी हत्या की है और शव को कुंए में डाल दिया है। इस संबंध में मृतक के सबसे छोटे पुत्र सौदान सिंह ने विनोद पुत्र नथोली, नथोली पुत्र अज्ञात, सुनील (नथोली का साला) तथा अपने बड़े भाई चन्द्रभान की पत्नी अमृता, परषोत्तम की पत्नी पुष्पा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। बुधवार शाम मृतक की जेब से आधार कार्ड  बरामद हुआ जिस पर उसका नाम गोपाल पुत्र निनुआ लिखा हुआ था। कार्ड पर आधार पर ही पुलिस गौसना पहुंच गयी और जब पूछताछ की तब पता चला कि गोपाल अपनी पुत्री खुशबू के साथ विगत 16 अक्टूबर को राया दवा लेने की कह कर गया था लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटा घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सौदान व आकाश ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व में उसके बड़े भाई पुरूषोत्तम और चन्द्रभान विवाह ककरावली थाना मुरसान से हुआ था विवाह के बाद से ही ससुरालीजनों ने विवाद करना शुरू कर दिया और करीब दस माह पूर्व जब पुरूषोत्तम अपनी ससुराल गया तो उसका आज तक कोई अता पता नहीं हैं उसकी तलाश और खोजबीन करते करते परिजन भी थक गए है उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने ही पुरूषोत्तम को गायब किया है और फोन पर राजीनामा की बात कह कर गोपाल को ककरावली बुलाया है और वहां पर हत्या कर शव को राया लाकर डाल दिया है जिस से किसी को कोई शक नहीं हो सके। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाए है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!

  1. ‘असुरक्षित वातावरण’ और ‘औपनिवेशिक पुलिस’ है मानवाधिकारों के लिए खतरा

  1. ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था में करने चाहिए बुनियादी बदलाव




Mediabharti