कृति सेनन बेचेगी गृह सज्जा ब्रांड

कृति सेनन बेचेगी गृह सज्जा ब्रांडबॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को गृह सज्जा ब्रांड ‘ओएसिस टाइल्स’ के विज्ञापन के लिए चुना गया है। उन्हें उम्मीद है कि वह ब्रांड के लिए सौभाग्यशाली साबित होंगी। ‘हीरोपंती’ और ‘दिलवाले’ में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर कृति प्रिंट विज्ञापनों और टीवी विज्ञापनों दोनों माध्यमों से ब्रांड का प्रचार करेंगी। ब्रांड के साथ अपनी सहभागिता के बारे में कृति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात से प्रभावित हूं कि यह ब्रांड बेहद नया है, लेकिन फिर भी यह तेजी से बढ़ रहा है। मुझे ब्रांड का संग्रह बेहद पसंद है।’’ कृति ने कहा, ‘‘इसका रंग संयोजन बेहद ताजगीभरा है। यह भारत के सर्वश्रेष्ठ नए ब्रांडों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि मैं ब्रांड के लिए सौभाग्यशाली साबित होऊंगी। मुझे इस सहभागिता पर खुशी है।’’ ब्रांड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुखदेव पटेल ने कहा, ‘‘कृति एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेत्री हैं। ब्रांड की तरह ही कृति भी स्टाइलिश और ऊर्जावान हैं। ओएसिस और कृति दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हम साथ मिलकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।’’   

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. कृति सेनन ने कहा, आजकल बदल रही है ‘पुरुषों की नजर’

  1. अक्षय बने सड़क सुरक्षा अभियान के ब्रांड ऐम्बैस्डर

  1. कृति को इस बात से मिलती है काम करने की प्रेरणा




Mediabharti