मथुरा। मां काली कैन्ट देवी मन्दिर का 57वाॅ वासन्तिक नवरात्रि महोत्सव 21 मार्च से नवसम्वत सर से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का प्रारंभ कलश स्थापना, नवग्रह स्थाना, सोडष मात्रा का पंचोपकार, देव पूजन, नवग्रह पूजन पंचामृत, अभिषेक, पंचगव्य अभिषेक, अष्टदिव्य स्नान, पौराणिक वेदिक पूजन, अखण्ड ज्योति स्थापना पूजन, कुं0 पूजन, ध्वजारोहण, समय मध्यन्ह तथा दुर्गा शप्तशती सस्वर पाठ, सांय काल दर्शन, का समय 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मन्दिर के महन्त पं0 दिनेश चैबे ने बताया कि 21 मार्च शनिवार को मन्दिर पर पृतप्रदाहोम, एवं जरी का वंगला, 22 मार्च को द्विदतीय चूड़ी विन्दी वंगला, 23 को चतुर्थ कोड़ी व शंख वंगला, 24 को पंचमी कुन्द और रायवल बबंगला, 25 को षष्टिफॅूल हरी घटा, 26 को सप्तमी काली घटा, 27 को अष्ट केला फूल बंगला, 28 को नवमी इग्लशि मिक्स वंगला व 29 मार्च को सांय 6 बजे से 10 बजे तक छप्पन भोग तथा रात्रि 10 बजे से माॅ भगवती जागरण का आयोजन किया हैं। मन्दिर के मीडिया प्रभारी रमन टन्डन ने सभी माॅ भक्तों से कार्यक्रमों का लाभ उठाने का आव्हान किया हैं।






Related Items
यहां प्रकृति प्रतिदिन बूंद-बूंद करती है भगवान शिव का अभिषेक...
दिव्य व्यक्तित्व की धनी हैं ये पौराणिक पंचकन्याएं...
यमपाश से मुक्ति को भाई-बहन यहां यमुना में करते हैं एकसाथ स्नान...