मथुरा। कोतवाली पुलिस टीम ने आज शातिर दो चोरों को पकड़ कर उनके पास से चुराए गए सामान बरामद किए हैं। चोरों में एक महिला भी शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस प्रभारी को आज मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला एवं एक व्यक्ति जो कि शातिर चोर है आज क्वालिटी चैराहे पर किसी व्यक्ति को अपना शिकार बनाने वाले है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला पुरूष को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उक्त महिला के पास से चोरी किए हुए दो बैग मिले, जिनमें छोटे छोटे चोरी किए गए पर्स बैग मिले। उक्त चोरों ने बताया कि चार-पांच दिन पहले सेठवाड़ा स्थित शाॅप केसी गिल्ट स्टोर से करीब 70 हजार रुपए का सामान चोरी किया तथा नक्षत्र बिछुआ तथा पायल शाॅप से करीब दो लाख 35 हजार रुपए का माल चुराया था। पुलिस ने उक्त दोनों शातिर चोरों को पकड़कर कोतवाली भेजा है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जिससे और चोरी की वारदातें खुल सके। पुलिस के अनुसार उक्त दोनों शातिर चोरों के सात-आठ साथी और है जो फरार चल रहे है, जो इन लोगों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देते है।






Related Items
खून, रिश्वत और नाइंसाफी के दलदल में फंसी है भारत की पुलिस व्यवस्था!
‘असुरक्षित वातावरण’ और ‘औपनिवेशिक पुलिस’ है मानवाधिकारों के लिए खतरा
ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्था में करने चाहिए बुनियादी बदलाव