कोतवाली पुलिस ने पकड़े वाहन चोर

वाहन चोर सहित पकड़े गए वाहनों को मीडिया को दिखाते एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी मथुरा। एसपी सिटी के निर्देशन में वाहन चोरों पर लगाम लगाने की दिशा में कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय जायसवाल और महेन्द्र सिंह चाहर व मदन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने संगठित लोगों की चैकिंग के दौरान धौलीप्याऊ से स्टेट बैंक आ रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को देखा तो वे भागने लगे। इसी बीच उनकी गाड़ी फिसल गयी और तीनों गिर गये। इनका एक साथी सम्राट पुत्र भीम सिंह निवासी मौरा नगला हाईवे भाग गया लेकिन दो को पुलिस ने पकड़ लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड से वाहन चोर गिरोह के तीन लोगोें को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक स्विफ्ट कार एक ईको कार दस चोरी की मोटर साईकिल बरामद की है। यह वाहन चोरों का शातिर गैंग है जो विभिन्न स्थानों से चार पहिया और दो पहिया वाहनों की चोरी करते है। पुलिस ने इस संबंध में गिरोंह के सदस्य खामनी थाना हाईवे निवासी जयराम पुत्र रमेश उसके भाई जगराम और अख पुत्र जसवन्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के उपनिरीक्षक एमएस चाहर ने जगराम और अख के पास से क्रमशः 1080, 1050 ग्राम नशीला पाउडर बरामद होना बताया है। 

आज इसकी जानकारी देते हुए एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों पर तमाम मुकदमे दर्ज हैं। खामनी गांव से दर्जनों चोरी के वाहन इनसे बरामद हुये हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login