नयी दिल्ली । बीसीसीआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को टेरिटेरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया। साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय में कमीशन देने के लिए आयोजित समारोह में सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने उनको लेफ्टिनेंट के रैंक से नवाजा। सेना के एक बयान के मुताबिक लेफ्टिनेंट ठाकुर ने सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा उतीर्ण की और उन्हें टेरीटोरियल सेना से जुडने के लिए योग्य पाया गया। अधिकारी को 124 इनफेंट्री बटालियन:टीए- सिख में कमीशन प्रदान किया गया है। बाद में ठाकुर ने कहा,मुझे लगता है कि भारतीय सेना में होना सम्मान की बात है। यह मेरे बचपन का सपना है जो आज साकार हुआ है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
जब क्रिकेट और सियासत की गठजोड़ में कुचले जाते हैं लोग...
राजा भर्तृहरि के साधू बनने की हैं कई कहानियां...!
एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी